मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पूछताछ में लॉ स्टूडेंट का नाम लिया; कहा- हॉस्टल में करता था हथियार सप्लाई

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पूछताछ में लॉ स्टूडेंट का नाम लिया; कहा- हॉस्टल में करता था हथियार सप्लाई

मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से सीवान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह भिखनपुरा के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने कमरे से एक देसी कट्टा, 3 कारतूस, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी आदित्य रंजन के रूप में हुई है। आदित्य ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल में रहने वाले चंदन तिवारी और अभिषेक तिवारी उसे हथियार उपलब्ध कराते थे। उसने दोनों के कानून की पढ़ाई करने और हथियार तस्करी में शामिल होने की बात भी पुलिस को बताई है। हालांकि, दोनों के खिलाफ लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर छापेमारी आरोपी ने अपनी बाइक के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखाया। पुलिस बाइक के चोरी या लूट की होने की भी जांच कर रही है। पुलिस को उसके कमरे में संदिग्ध लोगों के लगातार आने-जाने और उसकी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी में नीले रंग के बैग से कट्टा और 3 कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आदित्य के हथियार सप्लायरों से संपर्क होने की जानकारी मिली है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाने के लिए कई जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
अप्रैल में पकड़े गए हथियार तस्कर से जुड़ रहा कनेक्शन पुलिस इस मामले को 11 अप्रैल की रात काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए हथियार तस्करों से भी जोड़कर जांच कर रही है। उस कार्रवाई में कलमबाग रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो आरोपित पकड़े गए थे। इनके पास से 200 राउंड 7.65 एमएम की गोलियां, मैग्जिन, पिस्टल होल्स्टर और ‘अधिवक्ता’ लिखी बाइक बरामद हुई थी। इनमें सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अभिषेक तिवारी भी शामिल था। पूछताछ में आदित्य ने जिस अभिषेक का नाम लिया है, पुलिस अब उसके साथ कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक के एक कुख्यात अपराधी से जुड़े होने और उसके गिरोह के जरिए उत्तर बिहार में हथियार सप्लाई करने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। कच्ची-पक्की ओपी के दारोगा सैयद अब्दुल रिजवान अकरम अहमद के बयान पर आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियार के स्रोत, आदित्य के आपराधिक नेटवर्क और बरामद बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से सीवान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह भिखनपुरा के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने कमरे से एक देसी कट्टा, 3 कारतूस, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा निवासी आदित्य रंजन के रूप में हुई है। आदित्य ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल में रहने वाले चंदन तिवारी और अभिषेक तिवारी उसे हथियार उपलब्ध कराते थे। उसने दोनों के कानून की पढ़ाई करने और हथियार तस्करी में शामिल होने की बात भी पुलिस को बताई है। हालांकि, दोनों के खिलाफ लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर छापेमारी आरोपी ने अपनी बाइक के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखाया। पुलिस बाइक के चोरी या लूट की होने की भी जांच कर रही है। पुलिस को उसके कमरे में संदिग्ध लोगों के लगातार आने-जाने और उसकी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी में नीले रंग के बैग से कट्टा और 3 कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आदित्य के हथियार सप्लायरों से संपर्क होने की जानकारी मिली है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाने के लिए कई जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
अप्रैल में पकड़े गए हथियार तस्कर से जुड़ रहा कनेक्शन पुलिस इस मामले को 11 अप्रैल की रात काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पकड़े गए हथियार तस्करों से भी जोड़कर जांच कर रही है। उस कार्रवाई में कलमबाग रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो आरोपित पकड़े गए थे। इनके पास से 200 राउंड 7.65 एमएम की गोलियां, मैग्जिन, पिस्टल होल्स्टर और ‘अधिवक्ता’ लिखी बाइक बरामद हुई थी। इनमें सीवान के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अभिषेक तिवारी भी शामिल था। पूछताछ में आदित्य ने जिस अभिषेक का नाम लिया है, पुलिस अब उसके साथ कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक के एक कुख्यात अपराधी से जुड़े होने और उसके गिरोह के जरिए उत्तर बिहार में हथियार सप्लाई करने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। कच्ची-पक्की ओपी के दारोगा सैयद अब्दुल रिजवान अकरम अहमद के बयान पर आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब हथियार के स्रोत, आदित्य के आपराधिक नेटवर्क और बरामद बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *