Nursing Recruitment Scam: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग भर्ती को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच हुई तो मामला दूर तलक जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद नर्सिंग भर्ती में यह पहला संदिग्ध मामला नहीं है। अखिलेश ने लोहिया संस्थान, पीजीआई, सैफई मेडिकल और अब केजीएमयू नर्सिंग व पैरामेडिकल टेक्निकल स्टाफ भर्ती का जिक्र करते हुए जांच एजेंसियों से इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की।
खबर में अपडेट जारी है

