मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ा:पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, लोडेड पिस्टल बरामद; स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने पहुंचे थे

मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ा:पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, लोडेड पिस्टल बरामद; स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने पहुंचे थे

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल में भूमि विवाद के चलते सुरक्षा गार्ड पर हमला करने आए पांच बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो लोडेड पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह घटना तब हुई जब रंगदारी के लिए फायरिंग का एक मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पांच बदमाश एक स्कॉर्पियो गाड़ी से स्कूल परिसर में घुस गए। उस समय बच्चों की छुट्टी हुई थी, इसलिए स्कूल का मुख्य गेट खुला था। जब स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने स्कॉर्पियो को अंदर जाने से रोका, तो बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों का इरादा सुरक्षा गार्ड की हत्या करना था। इस अचानक हुई घटना से स्कूल में बच्चों और शिक्षकों के बीच डर का माहौल बन गया। साहस दिखाकर ग्रामीणों ने दबोचा सुरक्षा गार्ड के चिल्लाने और स्कूल में मचे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिना डरे बदमाशों को घेर लिया और घेराबंदी कर दो शातिरों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नालंदा जिले के एकंगसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की पिटाई के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए, जिनका पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा है। निजी भूमि विवाद या रंगदारी मूल रूप से पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि स्कार्पियो सवार बदमाश जबरन स्कूल में घुसे थे। उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। ‘सुरक्षा गार्ड से था विवाद’ वहीं दूसरी ओर, होली क्रॉस स्कूल के निदेशक मयंक ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार का उनके पैतृक गांव मसौढ़ी में ही कोई पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उसी आपसी रंजिश और विवाद को लेकर विपक्षी बदमाश स्कार्पियो से यहाँ पोखरैरा पहुचे थे। इस घटना का विद्यालय प्रबंधन या स्कूल के कामकाज से कोई लेना-देना नहीं है, यह पूरी तरह से सुरक्षा गार्ड का निजी भूमि विवाद है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल में भूमि विवाद के चलते सुरक्षा गार्ड पर हमला करने आए पांच बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो लोडेड पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह घटना तब हुई जब रंगदारी के लिए फायरिंग का एक मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पांच बदमाश एक स्कॉर्पियो गाड़ी से स्कूल परिसर में घुस गए। उस समय बच्चों की छुट्टी हुई थी, इसलिए स्कूल का मुख्य गेट खुला था। जब स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने स्कॉर्पियो को अंदर जाने से रोका, तो बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों का इरादा सुरक्षा गार्ड की हत्या करना था। इस अचानक हुई घटना से स्कूल में बच्चों और शिक्षकों के बीच डर का माहौल बन गया। साहस दिखाकर ग्रामीणों ने दबोचा सुरक्षा गार्ड के चिल्लाने और स्कूल में मचे शोर-शराबे को सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिना डरे बदमाशों को घेर लिया और घेराबंदी कर दो शातिरों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नालंदा जिले के एकंगसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की पिटाई के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए, जिनका पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा है। निजी भूमि विवाद या रंगदारी मूल रूप से पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि स्कार्पियो सवार बदमाश जबरन स्कूल में घुसे थे। उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। ‘सुरक्षा गार्ड से था विवाद’ वहीं दूसरी ओर, होली क्रॉस स्कूल के निदेशक मयंक ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा गार्ड अशोक कुमार का उनके पैतृक गांव मसौढ़ी में ही कोई पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उसी आपसी रंजिश और विवाद को लेकर विपक्षी बदमाश स्कार्पियो से यहाँ पोखरैरा पहुचे थे। इस घटना का विद्यालय प्रबंधन या स्कूल के कामकाज से कोई लेना-देना नहीं है, यह पूरी तरह से सुरक्षा गार्ड का निजी भूमि विवाद है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *