मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी मोहल्ले में शनिवार को 19 साल के BBA छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। वो तीन महीने पहले ही यहां कमरा लेकर रह रहा था। परिजनों के कई बार कॉल करने पर फोन नहीं उठा तो उन्होंने मकान मालिक से कमरे में जाकर देखने को कहा। मकान मालिक पहुंचे तो अंदर छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकांत कुमार के पुत्र अस्मित कुमार के रूप में हुई है। वो वैशाली इंस्टीट्यूट में BBA प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता बिलख पड़े। एक दिन पहले हुई थी पिता से बात पिता ने बताया कि अस्मित तीन महीने पहले ही साकेतपुरी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा था। परिवार से उसकी बातचीत होती रहती थी। एक दिन पहले ही उससे बात हुई थी। शनिवार सुबह भी फोन पर बात करने की तैयारी थी, लेकिन कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। पिता के अनुसार, अस्मित दशहरा में घर आया था और अब दिवाली पर घर आने की तैयारी कर रहा था। परिवार में किसी तरह की परेशानी या विवाद की जानकारी नहीं थी। कमरे से मिली युवती की तस्वीर, मोबाइल जब्त पुलिस की जांच के दौरान कमरे से एक युवती की तस्वीर मिली है। हालांकि, परिजन उस युवती को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। तस्वीर मिलने के बाद प्रेम प्रसंग के पहलू से भी जांच की जा रही है, लेकिन छात्र की मौत से तस्वीर का क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। मोबाइल की जांच के जरिए बातचीत और अन्य तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी मोहल्ले में शनिवार को 19 साल के BBA छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। वो तीन महीने पहले ही यहां कमरा लेकर रह रहा था। परिजनों के कई बार कॉल करने पर फोन नहीं उठा तो उन्होंने मकान मालिक से कमरे में जाकर देखने को कहा। मकान मालिक पहुंचे तो अंदर छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकांत कुमार के पुत्र अस्मित कुमार के रूप में हुई है। वो वैशाली इंस्टीट्यूट में BBA प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता बिलख पड़े। एक दिन पहले हुई थी पिता से बात पिता ने बताया कि अस्मित तीन महीने पहले ही साकेतपुरी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा था। परिवार से उसकी बातचीत होती रहती थी। एक दिन पहले ही उससे बात हुई थी। शनिवार सुबह भी फोन पर बात करने की तैयारी थी, लेकिन कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। पिता के अनुसार, अस्मित दशहरा में घर आया था और अब दिवाली पर घर आने की तैयारी कर रहा था। परिवार में किसी तरह की परेशानी या विवाद की जानकारी नहीं थी। कमरे से मिली युवती की तस्वीर, मोबाइल जब्त पुलिस की जांच के दौरान कमरे से एक युवती की तस्वीर मिली है। हालांकि, परिजन उस युवती को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। तस्वीर मिलने के बाद प्रेम प्रसंग के पहलू से भी जांच की जा रही है, लेकिन छात्र की मौत से तस्वीर का क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। मोबाइल की जांच के जरिए बातचीत और अन्य तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

