मुजफ्फरनगर में फार्मा विजन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित:कौशल, नवाचार और रोगाणुरोधी प्रबंधन से फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने पर जोर

मुजफ्फरनगर में फार्मा विजन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित:कौशल, नवाचार और रोगाणुरोधी प्रबंधन से फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने पर जोर

मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित फार्मा विजन के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। अधिवेशन में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, वहीं वैज्ञानिक पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन की थीम भारतीय फार्मासिस्टों को कौशल, नवाचार एवं रोगाणुरोधी प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने पर केंद्रित रही। कार्यक्रम में पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज, यूथ पार्लियामेंट, काउंसलिंग एवं एंटरप्रेन्योरशिप सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के अनुराग शर्मा, द्वितीय वर्ष की ईशिका सोनी एवं तृतीय वर्ष के वंशराज चौहान ने यूथ पार्लियामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सम्मानित हुए। कॉलेज के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम को मेरठ प्रांत प्रमुख (एबीवीपी) फार्मा विजन के रूप में सम्मानित किया गया। उनके योगदान के लिए आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। संस्थापक डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *