रक्षाबंधन पर्व के शासकीय अवकाश के कारण मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत रतलाम में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आज 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल में लगेगा। शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधि भी शिविर में शामिल होंगे। इसमें नागरिकों की स्थानीय स्तर की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से अब तक शिकायतों पर की गई कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली जाएगी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी प्राप्त शिकायतों की जांच कर शासन के निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

