मुंगेर में 15 साल के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या:बहन से छेड़खानी के विरोध में बुलाया, आरोपी नाबालिग; मौके से चाकू भी बरामद

मुंगेर में 15 साल के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या:बहन से छेड़खानी के विरोध में बुलाया, आरोपी नाबालिग; मौके से चाकू भी बरामद

मुंगेर में एक 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना सफियासराय थाना से सिर्फ 100 मीटर दूर एक मार्बल और ग्रेनाइट दुकान के पास हुई। मृतक की पहचान नौलखा निवासी ई-रिक्शा ड्राइवर चंदन यादव के बेटे इशांत कुमार के रूप में हुई है। मृतक की बहन से छेड़खानी के विरोध में विवाद हुआ था। इसके बाद इशांत को समझौते के नाम पर फोन करके घर से बुलाया गया। फिर घर के पास ही उसे गोली मार दी गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. परिजनों ने बताया कि इशांत शनिवार सुबह टाउन उच्च विद्यालय पढ़ने गया था। स्कूल से लौटने के बाद उसके दोस्त निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने उसे फोन करके ग्रेनाइट दुकान के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर निरंजन ने इशांत की सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाज के समय गई बच्चे की जान स्थानीय लोगों की मदद से घायल इशांत को पहले एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सिर में मेरे भाई को गोली मारा – बहन मृतक की बहन ने कहा कि, ‘आरोपी ने कहा तुम आओ काम है, मेरा भाई मिलने गया। उसके बाद गोली मार दिया। फिर दोस्त कॉल कर के बताया कि गोली मारा है, निरंजन से पहले इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान भी विवाद हुआ था।’ ‘निरंजन ने मेरे भाई को एक गोली सिर में मारा है। मेरे भाई का 2 दोस्त है, वोइस नोट पर मेरे भाई को कहता था कि तुम मिलो तुमको गोली मार देंगे मुझे लगता था कि वो मजाक में कह रहा है लेकिन सच में गोली मार दिया।’ छेड़खानी के बाद हुआ था झगड़ा – मां मृतक छात्र की मां रूबी देवी ने बताया कि, ‘मेरी बेटी कोचिंग पड़ने के लिए जाती थी, एक सप्ताह पहले आरोपी लड़का मेरी बेटी के साथ छेड़खानी किया था, जिसे लेकर मेरा बेटा और उसके बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच मृतक की दादी ने आरोपी लड़का को एक थप्पड़ मारा था। ‘जिसके बाद मामला को शांत करा लिया गया था, लेकिन आरोपी इस बात को लेकर आक्रोश पाला हुआ था, इसी बात को लेकर जब मेरा बेटा स्कूल से पढ़कर आया तभी आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया और गोली मार दिया। जिसके बाद घायल बेटा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।’ दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा – SP घटना की जानकारी मिलने पर SP सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस हत्या के कारण, पुराने विवाद और वारदात में शामिल दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम के बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। मुंगेर में एक 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना सफियासराय थाना से सिर्फ 100 मीटर दूर एक मार्बल और ग्रेनाइट दुकान के पास हुई। मृतक की पहचान नौलखा निवासी ई-रिक्शा ड्राइवर चंदन यादव के बेटे इशांत कुमार के रूप में हुई है। मृतक की बहन से छेड़खानी के विरोध में विवाद हुआ था। इसके बाद इशांत को समझौते के नाम पर फोन करके घर से बुलाया गया। फिर घर के पास ही उसे गोली मार दी गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. परिजनों ने बताया कि इशांत शनिवार सुबह टाउन उच्च विद्यालय पढ़ने गया था। स्कूल से लौटने के बाद उसके दोस्त निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने उसे फोन करके ग्रेनाइट दुकान के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर निरंजन ने इशांत की सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाज के समय गई बच्चे की जान स्थानीय लोगों की मदद से घायल इशांत को पहले एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सिर में मेरे भाई को गोली मारा – बहन मृतक की बहन ने कहा कि, ‘आरोपी ने कहा तुम आओ काम है, मेरा भाई मिलने गया। उसके बाद गोली मार दिया। फिर दोस्त कॉल कर के बताया कि गोली मारा है, निरंजन से पहले इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान भी विवाद हुआ था।’ ‘निरंजन ने मेरे भाई को एक गोली सिर में मारा है। मेरे भाई का 2 दोस्त है, वोइस नोट पर मेरे भाई को कहता था कि तुम मिलो तुमको गोली मार देंगे मुझे लगता था कि वो मजाक में कह रहा है लेकिन सच में गोली मार दिया।’ छेड़खानी के बाद हुआ था झगड़ा – मां मृतक छात्र की मां रूबी देवी ने बताया कि, ‘मेरी बेटी कोचिंग पड़ने के लिए जाती थी, एक सप्ताह पहले आरोपी लड़का मेरी बेटी के साथ छेड़खानी किया था, जिसे लेकर मेरा बेटा और उसके बीच झगड़ा हुआ था। इस बीच मृतक की दादी ने आरोपी लड़का को एक थप्पड़ मारा था। ‘जिसके बाद मामला को शांत करा लिया गया था, लेकिन आरोपी इस बात को लेकर आक्रोश पाला हुआ था, इसी बात को लेकर जब मेरा बेटा स्कूल से पढ़कर आया तभी आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया और गोली मार दिया। जिसके बाद घायल बेटा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।’ दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा – SP घटना की जानकारी मिलने पर SP सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस हत्या के कारण, पुराने विवाद और वारदात में शामिल दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम के बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *