मुंगेर में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:वार्निंग लेवल से 18 CM ऊपर पानी, निचले इलाकों में कटाव

मुंगेर में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा:वार्निंग लेवल से 18 CM ऊपर पानी, निचले इलाकों में कटाव

मुंगेर में चार दिन तक गंगा का जलस्तर लगातार घटने के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे से फिर बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने की रफ्तार अभी धीमी है। करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 38.51 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, देखिए तस्वीरें…. आम लोगों के घाट पर जाने पर रोक यह वार्निंग लेवल 38.33 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा की धार भी तेज हो गई है। इससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर गंगा की धार सबसे ज्यादा तेज है। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अभी आम लोगों के घाट पर जाने पर रोक लगा दी है। घाट पर एक तरफ निर्माण काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ गंगा का पानी काफी ऊपर तक पहुंच गया है। 15 दिन से बंद है पार्क पानी की तेज धार के कारण यहां हादसे की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, सुरक्षा के लिए घाट पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। गंगा का पानी बढ़ने का असर सोझी घाट के पास बने डॉल्फिन पार्क पर भी पड़ा है। पार्क में पानी भरने से यह करीब 15 दिन से बंद है। वहीं, बबुआ घाट पर भी प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां बांस और जाल लगाए गए हैं, ताकि लोग गहरे पानी में जाने से बच सकें। मुंगेर में चार दिन तक गंगा का जलस्तर लगातार घटने के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे से फिर बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने की रफ्तार अभी धीमी है। करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 38.51 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, देखिए तस्वीरें…. आम लोगों के घाट पर जाने पर रोक यह वार्निंग लेवल 38.33 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा की धार भी तेज हो गई है। इससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर गंगा की धार सबसे ज्यादा तेज है। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अभी आम लोगों के घाट पर जाने पर रोक लगा दी है। घाट पर एक तरफ निर्माण काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ गंगा का पानी काफी ऊपर तक पहुंच गया है। 15 दिन से बंद है पार्क पानी की तेज धार के कारण यहां हादसे की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों के जाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, सुरक्षा के लिए घाट पर गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। गंगा का पानी बढ़ने का असर सोझी घाट के पास बने डॉल्फिन पार्क पर भी पड़ा है। पार्क में पानी भरने से यह करीब 15 दिन से बंद है। वहीं, बबुआ घाट पर भी प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां बांस और जाल लगाए गए हैं, ताकि लोग गहरे पानी में जाने से बच सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *