बक्सर में टहलने निकले किसान की करंट लगने से मौत:सड़क पर गिरे तार की चपेट में आए, लोगों ने शव रखकर किया रोड जाम

बक्सर में टहलने निकले किसान की करंट लगने से मौत:सड़क पर गिरे तार की चपेट में आए, लोगों ने शव रखकर किया रोड जाम

बक्सर में बुधवार सुबह करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट इलाके में हुई। मृतक की पहचान बुधनपुरवा मोहल्ला, वार्ड संख्या 34 निवासी फुलेश्वर यादव(60) के रूप में हुई है। फुलेश्वर यादव बुधवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच घर से टहलने के लिए निकले थे। सिंडिकेट स्थित मुख्य सड़क पर गिरे बिजली के तार में करंट था। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वहीं उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को मुआवजा देने की मांग मौत की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर आवाजाही रोक दी। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और बिजली के तार गिरने की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आवाजाही पर असर पड़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम खत्म करने को कहा और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों में पुराने और जर्जर बिजली तारों को लेकर काफी गुस्सा है। कई स्थानों पर नीचे लटक रहे तार स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली के जर्जर तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई स्थानों पर तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर गिरे तार की समय रहते जानकारी मिलने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती या तार को हटा दिया जाता तो हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा इलाके में जर्जर और खुले बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बक्सर में बुधवार सुबह करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट इलाके में हुई। मृतक की पहचान बुधनपुरवा मोहल्ला, वार्ड संख्या 34 निवासी फुलेश्वर यादव(60) के रूप में हुई है। फुलेश्वर यादव बुधवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच घर से टहलने के लिए निकले थे। सिंडिकेट स्थित मुख्य सड़क पर गिरे बिजली के तार में करंट था। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वहीं उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को मुआवजा देने की मांग मौत की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर आवाजाही रोक दी। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और बिजली के तार गिरने की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आवाजाही पर असर पड़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम खत्म करने को कहा और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों में पुराने और जर्जर बिजली तारों को लेकर काफी गुस्सा है। कई स्थानों पर नीचे लटक रहे तार स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बिजली के जर्जर तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई स्थानों पर तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर गिरे तार की समय रहते जानकारी मिलने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती या तार को हटा दिया जाता तो हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा इलाके में जर्जर और खुले बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *