सुपौल में कांग्रेस ने 11 प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए:जिलाध्यक्ष अनुपम ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी

सुपौल में कांग्रेस ने 11 प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किए:जिलाध्यक्ष अनुपम ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी

कांग्रेस संगठन को जिले में मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में सुपौल जिलाध्यक्ष अनुपम ने पहल की है। इसके तहत जिले के सभी 11 प्रखंडों में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को प्रखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रखंडों में अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम लोगों से पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करेंगे। पार्टी का लक्ष्य संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। ‘राहुल गांधी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएगी पार्टी’ जिलाध्यक्ष अनुपम ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी प्रभारी पूरी निष्ठा से काम करते हुए कांग्रेस को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों की आवाज उठाने के साथ राहुल गांधी के ‘पढ़ाई, कमाई, दवाई और सामाजिक न्याय’ के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का माहौल जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का प्रयास वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की मेहनत को साथ लेकर मजबूत और जनसरोकारों से जुड़ा संगठन तैयार करना है। प्रभारियों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का माहौल है। पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी और कांग्रेस जिले में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। कांग्रेस संगठन को जिले में मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में सुपौल जिलाध्यक्ष अनुपम ने पहल की है। इसके तहत जिले के सभी 11 प्रखंडों में वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को प्रखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रखंडों में अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम लोगों से पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करेंगे। पार्टी का लक्ष्य संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। ‘राहुल गांधी के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएगी पार्टी’ जिलाध्यक्ष अनुपम ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी प्रभारी पूरी निष्ठा से काम करते हुए कांग्रेस को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों की आवाज उठाने के साथ राहुल गांधी के ‘पढ़ाई, कमाई, दवाई और सामाजिक न्याय’ के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का माहौल जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का प्रयास वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, युवाओं की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की मेहनत को साथ लेकर मजबूत और जनसरोकारों से जुड़ा संगठन तैयार करना है। प्रभारियों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का माहौल है। पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी और कांग्रेस जिले में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *