मौलाना अबुल कलाम आजाद स्टेडियम बहुआरा बुजुर्ग में चल रहे फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को संपन्न हुआ। इस मुकाबले में मिल्लत स्पोर्ट्स क्लब कुम्हरौली ने केएफसी कपिलेश्वर स्थान मधुबनी को हराकर जीत हासिल की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके कारण मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। रेफरी अनील पासवान, शुभम पासवान और सुबोध की देखरेख में हुए टाई ब्रेकर में मिल्लत स्पोर्ट्स क्लब कुम्हरौली ने 4-2 से अपनी जीत दर्ज की। इस अवसर पर हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया जरीना खातून के प्रतिनिधि मो० वकार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके साथ सरपंच मो० अफरोज, मो० अलीमुद्दीन और मो० सदरे आलम भी उपस्थित रहे। मीर मो० मुस्तकीम, मो० इबनेसउद, मीर मो० हसमत और डॉ० रेयाज ने आयोजन समिति के सदस्यों मीर मो० शहनवाज, मो० दिलशाद, मो० एहतेशामुल हक, शाहिद अफरीदी, मो० साजिद फूल बाबू और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिथियों का सम्मान किया। मौके पर मो० मकबूल, मो० अफजल, मो० जबार आदि भी मौजूद थे। टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को एनएससी बहुआरा बुजुर्ग और आदर्श फुटबॉल क्लब सतलक्खा के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्टेडियम बहुआरा बुजुर्ग में चल रहे फुटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को संपन्न हुआ। इस मुकाबले में मिल्लत स्पोर्ट्स क्लब कुम्हरौली ने केएफसी कपिलेश्वर स्थान मधुबनी को हराकर जीत हासिल की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके कारण मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। रेफरी अनील पासवान, शुभम पासवान और सुबोध की देखरेख में हुए टाई ब्रेकर में मिल्लत स्पोर्ट्स क्लब कुम्हरौली ने 4-2 से अपनी जीत दर्ज की। इस अवसर पर हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया जरीना खातून के प्रतिनिधि मो० वकार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके साथ सरपंच मो० अफरोज, मो० अलीमुद्दीन और मो० सदरे आलम भी उपस्थित रहे। मीर मो० मुस्तकीम, मो० इबनेसउद, मीर मो० हसमत और डॉ० रेयाज ने आयोजन समिति के सदस्यों मीर मो० शहनवाज, मो० दिलशाद, मो० एहतेशामुल हक, शाहिद अफरीदी, मो० साजिद फूल बाबू और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिथियों का सम्मान किया। मौके पर मो० मकबूल, मो० अफजल, मो० जबार आदि भी मौजूद थे। टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को एनएससी बहुआरा बुजुर्ग और आदर्श फुटबॉल क्लब सतलक्खा के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

