तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:अररिया के रानी चौक पर सड़क हादसे में बाइक चालक घायल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:अररिया के रानी चौक पर सड़क हादसे में बाइक चालक घायल

अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसे। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर खाना बना रहा था। टक्कर के बाद साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों ट्रक में जा घुसे। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहांनपुर निवासी बटेश्वर के पुत्र के रूप में हुई है। घायल बाइक चालक नौवा नानकार गांव का निवासी बताया जा रहा है। घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उसी अस्पताल में भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस और जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में फंसे बाइक और साइकिल को बाहर निकाला। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसे। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर खाना बना रहा था। टक्कर के बाद साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों ट्रक में जा घुसे। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहांनपुर निवासी बटेश्वर के पुत्र के रूप में हुई है। घायल बाइक चालक नौवा नानकार गांव का निवासी बताया जा रहा है। घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उसी अस्पताल में भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस और जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक में फंसे बाइक और साइकिल को बाहर निकाला। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *