महानन्दा सभागार में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

महानन्दा सभागार में संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

भास्कर न्यूज | पूर्णिया आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या प्रगणना के सुचारू और सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय महानन्दा सभागार में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर काम करने वाले कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, उनके उत्तरदायित्वों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देना है। सत्र के दौरान कर्मियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया तथा उनके मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि मैदानी स्तर पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने जनगणना को एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य करार दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जुटाए जाने वाले आंकड़े पूरी तरह त्रुटिरहित होने चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सभी को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने और आपसी बेहतर समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी ताकि यह राष्ट्रीय अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कई वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | पूर्णिया आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या प्रगणना के सुचारू और सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय महानन्दा सभागार में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्तर पर काम करने वाले कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, उनके उत्तरदायित्वों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देना है। सत्र के दौरान कर्मियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया तथा उनके मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि मैदानी स्तर पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने जनगणना को एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य करार दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जुटाए जाने वाले आंकड़े पूरी तरह त्रुटिरहित होने चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सभी को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने और आपसी बेहतर समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी ताकि यह राष्ट्रीय अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कई वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *