सीतामढ़ी शहर के वर्षों से लंबित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर प्रशासन ने नई समय सीमा तय की है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रेलवे फाटक के पास लगता है जाम मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज सीतामढ़ी की एक प्रमुख लंबित परियोजना है। इसका निर्माण कार्य लगभग डेढ़ दशक से विभिन्न कारणों से बाधित रहा है। वर्ष 2009 में परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन इसके बाद कई बार काम की गति धीमी हुई और निर्धारित समयसीमा में बदलाव किया गया। निर्माण में देरी के कारण रेलवे फाटक के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। दोनों ओर के अतिक्रमण को हटाया गया निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में बाधा बन रहे दोनों ओर के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के इंजीनियरों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और संबंधित विभाग के अभियंता उपस्थित थे। सीतामढ़ी शहर के वर्षों से लंबित मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर प्रशासन ने नई समय सीमा तय की है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सोमवार को मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रेलवे फाटक के पास लगता है जाम मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज सीतामढ़ी की एक प्रमुख लंबित परियोजना है। इसका निर्माण कार्य लगभग डेढ़ दशक से विभिन्न कारणों से बाधित रहा है। वर्ष 2009 में परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन इसके बाद कई बार काम की गति धीमी हुई और निर्धारित समयसीमा में बदलाव किया गया। निर्माण में देरी के कारण रेलवे फाटक के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। दोनों ओर के अतिक्रमण को हटाया गया निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में बाधा बन रहे दोनों ओर के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के इंजीनियरों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहरवासियों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और संबंधित विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

