मोकामा की नाबालिग से दुष्कर्म, बेगूसराय में फेंका:मोकामा बाजार घुमाने का झांसा देकर साथ ले गया था आरोपी, ऑटो चालक ने बचाई जान

मोकामा की नाबालिग से दुष्कर्म, बेगूसराय में फेंका:मोकामा बाजार घुमाने का झांसा देकर साथ ले गया था आरोपी, ऑटो चालक ने बचाई जान

मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा ओपी अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मोकामा बाजार घुमाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे मोकामा फोरलेन के रास्ते बेगूसराय ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी का साला बताया जा रहा है। ऑटो चालक ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद, लहूलुहान हालत में पीड़िता झाड़ियों से निकलकर एक ऑटो में बैठ गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह तुरंत बेहोश हो गई। ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए नाबालिग को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज शुरू करवाया। चालक ने अस्पताल से ही लड़की की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मां ने दर्ज कराया मामला अस्पताल में लगभग तीन से चार घंटे तक बेहोश रहने के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसकी मां उसे बेगूसराय से मोकामा लेकर पहुंची। मोकामा थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष स्वयं पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना करने बेगूसराय पहुंचे। थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा ओपी अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मोकामा बाजार घुमाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे मोकामा फोरलेन के रास्ते बेगूसराय ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी का साला बताया जा रहा है। ऑटो चालक ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद, लहूलुहान हालत में पीड़िता झाड़ियों से निकलकर एक ऑटो में बैठ गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह तुरंत बेहोश हो गई। ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए नाबालिग को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज शुरू करवाया। चालक ने अस्पताल से ही लड़की की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मां ने दर्ज कराया मामला अस्पताल में लगभग तीन से चार घंटे तक बेहोश रहने के बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसकी मां उसे बेगूसराय से मोकामा लेकर पहुंची। मोकामा थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष स्वयं पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना करने बेगूसराय पहुंचे। थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *