बेतिया में गुरुवार शाम 20 वर्षीय युवती का शव मामा के घर में छत की कड़ी से लटका मिला। घटना पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के राय बरवा गांव के वार्ड नंबर 4 की है। मृतका की पहचान मोतिहारी के पलनवा थाना क्षेत्र के आनंदीगंज बेलवा गांव निवासी अरुण कुमार की बेटी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सलोनी करीब 15 दिन पहले अपने नाना के घर राय बरवा आई थी। सलोनी एमजेके कॉलेज में बीए पार्ट-3 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे उसकी नानी ने घर के अंदर शव देखा। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। साठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया भेज दिया। सलोनी के पिता अरुण कुमार ने मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार किया है। उन्होंने नाना के पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन हड़पने के लिए करीब 2 साल पहले उनके ससुर बैद्यनाथ शाह की हत्या की गई थी। मुकदमा वापस लेने के लिए मिल रही थी धमकियां इस मामले में साठी थाने में कांड संख्या 169/24 दर्ज है। अरुण कुमार का आरोप है कि नाना की हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। अरुण कुमार ने इस मामले में विनय कुमार, शिवनाथ शाह, कन्हैया शाह, नितेश कुमार समेत अन्य लोगों पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बैद्यनाथ शाह की इकलौती संतान उनकी बेटी थी और उनका कोई बेटा नहीं था। सलोनी नाना के घर रहकर अपनी नानी की देखभाल भी करती थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। घटना से गांव में शोक और तनाव का माहौल है। बेतिया में गुरुवार शाम 20 वर्षीय युवती का शव मामा के घर में छत की कड़ी से लटका मिला। घटना पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के राय बरवा गांव के वार्ड नंबर 4 की है। मृतका की पहचान मोतिहारी के पलनवा थाना क्षेत्र के आनंदीगंज बेलवा गांव निवासी अरुण कुमार की बेटी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सलोनी करीब 15 दिन पहले अपने नाना के घर राय बरवा आई थी। सलोनी एमजेके कॉलेज में बीए पार्ट-3 की छात्रा थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे उसकी नानी ने घर के अंदर शव देखा। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। साठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया भेज दिया। सलोनी के पिता अरुण कुमार ने मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार किया है। उन्होंने नाना के पाटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन हड़पने के लिए करीब 2 साल पहले उनके ससुर बैद्यनाथ शाह की हत्या की गई थी। मुकदमा वापस लेने के लिए मिल रही थी धमकियां इस मामले में साठी थाने में कांड संख्या 169/24 दर्ज है। अरुण कुमार का आरोप है कि नाना की हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। अरुण कुमार ने इस मामले में विनय कुमार, शिवनाथ शाह, कन्हैया शाह, नितेश कुमार समेत अन्य लोगों पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बैद्यनाथ शाह की इकलौती संतान उनकी बेटी थी और उनका कोई बेटा नहीं था। सलोनी नाना के घर रहकर अपनी नानी की देखभाल भी करती थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। घटना से गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

