बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने पानी प्लांट संचालक पर शराब के नशे में दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना 18 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। महिला ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच की बात कही है। अकेली महिला को देखकर गलत हरकत का आरोप महिला के अनुसार, वह अपने पति के साथ पानी प्लांट में काम करती थी। 18 सितंबर की शाम प्लांट संचालक विकास श्रीवास्तव शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि महिला को अकेला देखकर उसने उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। महिला का कहना है कि उसकी आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंच गया। उसने संचालक की हरकत का विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विकास श्रीवास्तव ने पास रखी लोहे की रॉड से उसके पति के सिर पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर से खून निकलने लगा। महिला के मुताबिक, घटना के बाद संचालक प्लांट में ताला लगाकर वहां से चला गया। महिला का दावा है कि उस समय वह, उसका पति और बच्चा अंदर ही फंस गए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय संचालक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने संचालक पर मजदूरी का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार, उसकी करीब चार महीने की 32 हजार रुपये और पति की करीब 72 हजार रुपये मजदूरी बकाया है। आरोपी ने दुष्कर्म के आरोप को बताया बेबुनियाद वहीं, आरोपी पानी प्लांट संचालक विकास श्रीवास्तव ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पूरा विवाद करीब डेढ़ लाख रुपये के हिसाब-किताब और पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इससे संबंधित साक्ष्य उनके पास हैं। पति को चोट कैसे लगी, जानकारी नहीं: आरोपी विकास श्रीवास्तव ने कहा कि महिला के पति के सिर में चोट कैसे लगी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आने की बात कही। प्लांट में रहने की आरोपी ने बताई अलग वजह आरोपी का कहना है कि महिला और उसके पति को उसके ससुर ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों उसके पानी प्लांट में रहने लगे थे। उन्होंने महिला द्वारा पूर्व में अपने ससुर पर भी इसी तरह का आरोप लगाए जाने की बात कही। महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची तो उसके आवेदन को लेने में आनाकानी की गई। आवेदन लेने के बाद भी उसे रसीद नहीं दी गई। आवेदन के आधार पर जांच करेगी पुलिस महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने पानी प्लांट संचालक पर शराब के नशे में दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके पति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना 18 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। महिला ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच की बात कही है। अकेली महिला को देखकर गलत हरकत का आरोप महिला के अनुसार, वह अपने पति के साथ पानी प्लांट में काम करती थी। 18 सितंबर की शाम प्लांट संचालक विकास श्रीवास्तव शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोप है कि महिला को अकेला देखकर उसने उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। महिला का कहना है कि उसकी आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंच गया। उसने संचालक की हरकत का विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विकास श्रीवास्तव ने पास रखी लोहे की रॉड से उसके पति के सिर पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर से खून निकलने लगा। महिला के मुताबिक, घटना के बाद संचालक प्लांट में ताला लगाकर वहां से चला गया। महिला का दावा है कि उस समय वह, उसका पति और बच्चा अंदर ही फंस गए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय संचालक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने संचालक पर मजदूरी का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उसके अनुसार, उसकी करीब चार महीने की 32 हजार रुपये और पति की करीब 72 हजार रुपये मजदूरी बकाया है। आरोपी ने दुष्कर्म के आरोप को बताया बेबुनियाद वहीं, आरोपी पानी प्लांट संचालक विकास श्रीवास्तव ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पूरा विवाद करीब डेढ़ लाख रुपये के हिसाब-किताब और पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इससे संबंधित साक्ष्य उनके पास हैं। पति को चोट कैसे लगी, जानकारी नहीं: आरोपी विकास श्रीवास्तव ने कहा कि महिला के पति के सिर में चोट कैसे लगी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आने की बात कही। प्लांट में रहने की आरोपी ने बताई अलग वजह आरोपी का कहना है कि महिला और उसके पति को उसके ससुर ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों उसके पानी प्लांट में रहने लगे थे। उन्होंने महिला द्वारा पूर्व में अपने ससुर पर भी इसी तरह का आरोप लगाए जाने की बात कही। महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची तो उसके आवेदन को लेने में आनाकानी की गई। आवेदन लेने के बाद भी उसे रसीद नहीं दी गई। आवेदन के आधार पर जांच करेगी पुलिस महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

