महिला डॉक्टर बोली- साथी ने AI से अश्लील तस्वीरें बनाईं:बोला- शादी नहीं होने दूंगा, हुई तो घर नहीं बसने दूंगा; लड़के वालों को भेजी फोटो

महिला डॉक्टर बोली- साथी ने AI से अश्लील तस्वीरें बनाईं:बोला- शादी नहीं होने दूंगा, हुई तो घर नहीं बसने दूंगा; लड़के वालों को भेजी फोटो

मुजफ्फरपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी तय होने के बाद डॉ. अजय कुमार ने रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने इसे लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने बताया कि उसने अजय कुमार के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की थी। उस समय पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर बयान दिया था कि वह भविष्य में महिला डॉक्टर और उसके परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं करेगा। इसके बावजूद उसने कुछ समय बाद फिर से मैसेज और कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए महिला डॉक्टर ने पुलिस को क्या-क्या बताया… AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने लगा महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि हम दोनों साथ में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। उस वक्त मेरी डॉ. अजय कुमार से पहचान हुई थी। वो अक्सर मुझे परेशान करता था। इसे लेकर मैंने पुलिस में भी शिकायत की थी। पुलिस में शिकायत के बाद उसने मुझे परेशान करना बंद कर दिया था। परिवार ने मेरी शादी तय कर दी थी। जैसे ही ये जानकारी अजय कुमार को लगी वो शादी तोड़ने की कोशिश में लग गया। मेरे परिवार वालों ने विरोध किया तो उसने कहा कि जहां चाहे शादी करवा दो…मैं उसे तुड़वा दूंगा। उसने AI से मेरी अश्लील फोटो बना ली। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैंने पुलिस को भी 2 इंस्टाग्राम आईडी दी है। जिससे मेरी तस्वीरें वायरल की गई हैं। लड़के वालों को फोन कर के AI वाली तस्वीरें दिखाईं मुझे अलग-अलग ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबरों से लगातार मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। अजय कुमार ने लड़करे वालों को भी फोन किया। उन लोगों को AI बनाई गई तस्वीरें दिखाईं और मेरे बारे में पता नहीं क्या-क्या कहा। अननॉन नंबर्स से धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं। कॉलेज परिसर में भी मेरा पीछा कर जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से मैं और मेरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। साइबर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग महिला डॉक्टर ने साइबर थाने की पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, कथित तौर पर मॉर्फ की गई तस्वीरों के प्रसार को रोकने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में मैसेज, कॉल, ई-मेल, सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट और कथित मॉर्फ तस्वीरों को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। अब साइबर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया खातों की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। मुजफ्फरपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर पर AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी तय होने के बाद डॉ. अजय कुमार ने रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने इसे लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने बताया कि उसने अजय कुमार के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की थी। उस समय पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर बयान दिया था कि वह भविष्य में महिला डॉक्टर और उसके परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं करेगा। इसके बावजूद उसने कुछ समय बाद फिर से मैसेज और कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए महिला डॉक्टर ने पुलिस को क्या-क्या बताया… AI से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने लगा महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि हम दोनों साथ में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। उस वक्त मेरी डॉ. अजय कुमार से पहचान हुई थी। वो अक्सर मुझे परेशान करता था। इसे लेकर मैंने पुलिस में भी शिकायत की थी। पुलिस में शिकायत के बाद उसने मुझे परेशान करना बंद कर दिया था। परिवार ने मेरी शादी तय कर दी थी। जैसे ही ये जानकारी अजय कुमार को लगी वो शादी तोड़ने की कोशिश में लग गया। मेरे परिवार वालों ने विरोध किया तो उसने कहा कि जहां चाहे शादी करवा दो…मैं उसे तुड़वा दूंगा। उसने AI से मेरी अश्लील फोटो बना ली। फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैंने पुलिस को भी 2 इंस्टाग्राम आईडी दी है। जिससे मेरी तस्वीरें वायरल की गई हैं। लड़के वालों को फोन कर के AI वाली तस्वीरें दिखाईं मुझे अलग-अलग ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबरों से लगातार मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। अजय कुमार ने लड़करे वालों को भी फोन किया। उन लोगों को AI बनाई गई तस्वीरें दिखाईं और मेरे बारे में पता नहीं क्या-क्या कहा। अननॉन नंबर्स से धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं। कॉलेज परिसर में भी मेरा पीछा कर जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से मैं और मेरा परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। साइबर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग महिला डॉक्टर ने साइबर थाने की पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, कथित तौर पर मॉर्फ की गई तस्वीरों के प्रसार को रोकने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में मैसेज, कॉल, ई-मेल, सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट और कथित मॉर्फ तस्वीरों को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। अब साइबर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया खातों की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *