गयाजी की बालिका टीम ने 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। खास बात यह भी कि एक भी मुकाबला नहीं हारा। फाइनल में मुजफ्फरपुर को 42-18 के बड़े अंतर से हराकर बिहार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने लीग चरण से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। टीम ने पहले भोजपुर को हराया। इसके बाद बांका, भागलपुर और दरभंगा की टीमों को भी शिकस्त दी। लगातार जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला। अनुशासन के साथ आक्रामक खेल दिखाया। हर मुकाबले में अपने खेल का स्तर बनाए रखा। सेमीफाइनल में पटना को दी शिकस्त सेमीफाइनल में गयाजी की टीम का पटना से मुकाबला था। खिलाड़ियों पर फाइनल में पहुंचने का दबाव भी था, लेकिन बेटियों ने आत्मविश्वास के साथ खेला। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने पटना पर दबाव बनाया। शानदार टीमवर्क के दम पर मुकाबला अपने नाम किया। पटना को हराकर टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में मुजफ्फरपुर पर एकतरफा जीत फाइनल में गयाजी और मुजफ्फरपुर की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले की शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने पकड़ बना ली। तेज पासिंग और बेहतर तालमेल से मुजफ्फरपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों ने लगातार अंक बटोरे। दूसरी ओर मुजफ्फरपुर की टीम ज्यादा मौके नहीं बना सकी। आखिरकार गयाजी ने 42-18 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ बालिका टीम बिहार चैंपियन बन गई। खास बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता में टीम अजेय रही। अवंतिका बनीं टूर्नामेंट की MVP खिताबी जीत में पूरी टीम का योगदान रहा। वहीं अवंतिका ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। शानदार खेल के लिए उन्हें टूर्नामेंट की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। यह उपलब्धि अवंतिका के साथ जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। ये खिलाड़ी बनीं बिहार चैंपियन विजेता टीम में कप्तान अदिति, अवंतिका, खुशी, डाली, आयुषी, विधुषी, दिव्या, तोबा, फैजा और मिताली शामिल रहीं। खिलाड़ियों की मेहनत और टीमवर्क ने गयाजी को बिहार का चैंपियन बनाया। गयाजी की बालिका टीम ने 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। खास बात यह भी कि एक भी मुकाबला नहीं हारा। फाइनल में मुजफ्फरपुर को 42-18 के बड़े अंतर से हराकर बिहार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने लीग चरण से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। टीम ने पहले भोजपुर को हराया। इसके बाद बांका, भागलपुर और दरभंगा की टीमों को भी शिकस्त दी। लगातार जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैचों के दौरान खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला। अनुशासन के साथ आक्रामक खेल दिखाया। हर मुकाबले में अपने खेल का स्तर बनाए रखा। सेमीफाइनल में पटना को दी शिकस्त सेमीफाइनल में गयाजी की टीम का पटना से मुकाबला था। खिलाड़ियों पर फाइनल में पहुंचने का दबाव भी था, लेकिन बेटियों ने आत्मविश्वास के साथ खेला। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने पटना पर दबाव बनाया। शानदार टीमवर्क के दम पर मुकाबला अपने नाम किया। पटना को हराकर टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में मुजफ्फरपुर पर एकतरफा जीत फाइनल में गयाजी और मुजफ्फरपुर की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले की शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने पकड़ बना ली। तेज पासिंग और बेहतर तालमेल से मुजफ्फरपुर की टीम पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों ने लगातार अंक बटोरे। दूसरी ओर मुजफ्फरपुर की टीम ज्यादा मौके नहीं बना सकी। आखिरकार गयाजी ने 42-18 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ बालिका टीम बिहार चैंपियन बन गई। खास बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता में टीम अजेय रही। अवंतिका बनीं टूर्नामेंट की MVP खिताबी जीत में पूरी टीम का योगदान रहा। वहीं अवंतिका ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। शानदार खेल के लिए उन्हें टूर्नामेंट की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। यह उपलब्धि अवंतिका के साथ जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। ये खिलाड़ी बनीं बिहार चैंपियन विजेता टीम में कप्तान अदिति, अवंतिका, खुशी, डाली, आयुषी, विधुषी, दिव्या, तोबा, फैजा और मिताली शामिल रहीं। खिलाड़ियों की मेहनत और टीमवर्क ने गयाजी को बिहार का चैंपियन बनाया।

