‘महिलाओं और गरीब वर्ग के मुद्दों को उठाया जाए’:कांग्रेस के बैठक में बोले जिलाध्यक्ष, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा

‘महिलाओं और गरीब वर्ग के मुद्दों को उठाया जाए’:कांग्रेस के बैठक में बोले जिलाध्यक्ष, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा

नागौर में आने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर मंथन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी तक पहुंचकर पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आमजन के बीच उठाने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा- आगामी पंचायती राज चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में सफलता के लिए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। बांगड़ा ने कहा कि हर क्षेत्र में पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। एकजुटता और बेहतर रणनीति पर जोर नागौर प्रभारी रमेश खंडेलवाल और सहप्रभारी अनिल बुरड़क भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए मजबूत संगठन, बेहतर रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावों की तैयारी के साथ मैदान में उतरने को कहा। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय भूमिका देने पर जोर दिया। कई नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा, पूर्व मंत्री मंजू देवी मेघवाल, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा, तेजपाल मिर्धा और सवाईसिंह चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पीसीसी सदस्य विशाल जांगिड़, भैरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष शोभा देवी परिहार, डेगाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कूकना, खींवसर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र फिड़ौदा, नागौर ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल व दिलफराज खान, जायल ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप भाकर, मेड़ता ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, रिया ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *