महम हलके में सुनैना चौटाला का दौरा 7 सितंबर को:कई गांवों में होगी मीटिंग, सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रया देंगी इनेलो नेता

महम हलके में सुनैना चौटाला का दौरा 7 सितंबर को:कई गांवों में होगी मीटिंग, सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रया देंगी इनेलो नेता

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेला) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला 7 सितंबर को महम हलके के गांवों का दौरा करेंगी। वे जननायक ताऊ देवीलाल के 113वें जन्मदिन पर नूंह (मेवात) में होने वाले सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण देंगी। इनेलो प्रवक्ता संदीप नेहरा निन्दाना ने बताया कि सुनैना चौटाला 7 सितंबर को सुबह 9 बजे निन्दाना गांव पहुंचेंगी। इसके बाद वे 10 बजे भरान, 11 बजे अजायब, 12 बजे खरेटी, दोपहर 1 बजे घड़ोंठी और 2 बजे नांदल गांव में जाएंगी। नूंह में होगा सम्मान दिवस समारोह यह सम्मान दिवस समारोह हर साल ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता है। इसमें प्रदेशभर से लाखों समर्थक मेवात पहुंचकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देंगे। संदीप नेहरा निन्दाना ने महम हलके के कार्यकर्ताओं और निवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे 7 सितंबर को सुनैना चौटाला के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हों और उनके विचार सुनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *