जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 55 साल की महिला की जान चली गई। यह घटना झाझा-जिन्हारा मुख्य मार्ग पर हुई। महिला की पहचान ककनचौर पंचायत के सोनदीपी इलाके की सोनिया देवी के तौर पर हुई है। वह बजरंगबली यादव की पत्नी थीं। ड्राइवर गाड़ी लेकर झाझा की ओर भागा सोनिया देवी मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं। सोनदीपी और काजूबागान इलाके के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले मवेशी को टक्कर मारी। इसके बाद महिला को कुचलते हुए ड्राइवर वाहन लेकर झाझा की ओर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मोहनपुर थाने की पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। दोनों ओर गाड़ियों का आना-जाना बंद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद महिला के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा था। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मुआवजे और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झाझा-जिन्हारा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की। लेकिन नाराज लोग अभी पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश जारी है। जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 55 साल की महिला की जान चली गई। यह घटना झाझा-जिन्हारा मुख्य मार्ग पर हुई। महिला की पहचान ककनचौर पंचायत के सोनदीपी इलाके की सोनिया देवी के तौर पर हुई है। वह बजरंगबली यादव की पत्नी थीं। ड्राइवर गाड़ी लेकर झाझा की ओर भागा सोनिया देवी मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं। सोनदीपी और काजूबागान इलाके के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले मवेशी को टक्कर मारी। इसके बाद महिला को कुचलते हुए ड्राइवर वाहन लेकर झाझा की ओर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मोहनपुर थाने की पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। दोनों ओर गाड़ियों का आना-जाना बंद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद महिला के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा था। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मुआवजे और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झाझा-जिन्हारा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश की। लेकिन नाराज लोग अभी पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश जारी है।

