मलाही पुलिस ने 7 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा:मोतिहारी में दीपावली से पहले छापेमारी, 4,630 रुपए नगद और ताश बरामद

मलाही पुलिस ने 7 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा:मोतिहारी में दीपावली से पहले छापेमारी, 4,630 रुपए नगद और ताश बरामद

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए मोतिहारी पुलिस जुआरियों पर नजर रख रही है। मलाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मझरिया गांव में छापेमारी कर 7 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस को आता देख कुछ जुआरी भाग गए, लेकिन घेराबंदी कर सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 4,630 रुपए नगद और ताश की गड्डी मिली। दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार जुआरियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने साफ किया कि थाना क्षेत्र में जुआ बर्दाश्त नहीं होगा और लगातार छापेमारी की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी जुए की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए मोतिहारी पुलिस जुआरियों पर नजर रख रही है। मलाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मझरिया गांव में छापेमारी कर 7 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस को आता देख कुछ जुआरी भाग गए, लेकिन घेराबंदी कर सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 4,630 रुपए नगद और ताश की गड्डी मिली। दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट है। जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार जुआरियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने साफ किया कि थाना क्षेत्र में जुआ बर्दाश्त नहीं होगा और लगातार छापेमारी की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी जुए की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *