मधुबनी में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ी:2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मधुबनी में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ी:2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मधुबनी शहर में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की संध्या करीब 4:00 बजे शहर के लहरियागंज इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के धंधे में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लहरियागंज इलाके में शराब की बड़ी खेप रखी गई है और वहां से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ संबंधित इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके से वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद शराब की गिनती करने में जुटी हुई है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा शराब तस्करी के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच की जा रही है। इस संबंध में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार संध्या 4:30 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लहरियागंज में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस दौरान वाहन को भी जब्त किया गया है और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की गिनती जारी है और इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मधुबनी शहर में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की संध्या करीब 4:00 बजे शहर के लहरियागंज इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के धंधे में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लहरियागंज इलाके में शराब की बड़ी खेप रखी गई है और वहां से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ संबंधित इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके से वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद शराब की गिनती करने में जुटी हुई है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा शराब तस्करी के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच की जा रही है। इस संबंध में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार संध्या 4:30 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लहरियागंज में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस दौरान वाहन को भी जब्त किया गया है और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब की गिनती जारी है और इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *