मथुरा में फर्जी आर्मी ID से कैंट में घुसकर जासूसी:एक रंगेहाथ पकड़ा, साथी 24 घंटे में गिरफ्तार; मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस की कार्रवाई

मथुरा में फर्जी आर्मी ID से कैंट में घुसकर जासूसी:एक रंगेहाथ पकड़ा, साथी 24 घंटे में गिरफ्तार; मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस की कार्रवाई

मथुरा में अति संवेदनशील कैंट क्षेत्र में फर्जी आर्मी पहचान पत्र के जरिए घुसकर जासूसी करने की कथित साजिश का मिलिट्री इंटेलिजेंस और सदर बाजार पुलिस ने खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने सैन्य क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को फर्जी आर्मी ID के साथ पकड़ा। पूछताछ के बाद फर्जी पहचान पत्र तैयार करने वाले उसके साथी को भी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने टैंक चौराहे के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे राजाराम निवासी खरोट, कोसीकलां को पकड़ा। उसके पास फर्जी आर्मी पहचान पत्र मिला। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में सेना की वर्दी में हथियारों के साथ ली गई तस्वीरें और सैन्य क्षेत्र की गतिविधियों से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिली है। पूछताछ में खुला साथी का राज राजाराम से पूछताछ में पुलिस को उसके साथी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आकाश कुमार निवासी पिसावां, अलीगढ़, हाल निवासी शिव नगर, बुलंदशहर को कृष्णापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आकाश फर्जी पहचान पत्र तैयार करने में शामिल था। 12 आधार कार्ड समेत दस्तावेजों का जखीरा बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन के अलावा 12 आधार कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 7 मार्कशीट, 6 जाति प्रमाण पत्र, 6 निवास प्रमाण पत्र, 2 पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। राजाराम के पास से बैंक पासबुक, पैन कार्ड और सैमसंग 5G मोबाइल भी मिला है। गोपनीय बात अधिनियम में केस दर्ज सदर बाजार थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और शासकीय गुप्त बात अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और फर्जी आर्मी ID का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *