आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के टाटा शोरूम के समीप बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यूपी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के गंगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव निवासी गंगा सागर यादव का 25 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश यादव है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, ट्रक खलासी अमित यादव ने बताया कि वह दोनों गोरखपुर से ट्रक लेकर कोइलवर बालू घाट बालू लोड करने जा रहे थे। जाने के क्रम में आरा-बक्सर फोरलेने पर टाटा शोरूम के समीप उनके ट्रक में कुछ खराबी आ गई, जिसको कारण उन लोगों ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी उनके ड्राइवर ऋषिकेश यादव ने बोला कि उत्तर कर देखो की ट्रक में क्या खराबी आई है। जैसे ही वह ट्रक से उतरकर देखने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ऋषिकेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां माया देवी व तीन भाई दुर्गेश यादव, हरीकेश यादव, विकास यादव एवं एक बहन बिनु यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां माया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के टाटा शोरूम के समीप बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यूपी निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के गंगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव निवासी गंगा सागर यादव का 25 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश यादव है। वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, ट्रक खलासी अमित यादव ने बताया कि वह दोनों गोरखपुर से ट्रक लेकर कोइलवर बालू घाट बालू लोड करने जा रहे थे। जाने के क्रम में आरा-बक्सर फोरलेने पर टाटा शोरूम के समीप उनके ट्रक में कुछ खराबी आ गई, जिसको कारण उन लोगों ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी उनके ड्राइवर ऋषिकेश यादव ने बोला कि उत्तर कर देखो की ट्रक में क्या खराबी आई है। जैसे ही वह ट्रक से उतरकर देखने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ऋषिकेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां माया देवी व तीन भाई दुर्गेश यादव, हरीकेश यादव, विकास यादव एवं एक बहन बिनु यादव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां माया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

