जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफरपुर गांव के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक वीरेंद्र साव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोपालगंज के रहने वाले थे। पालगंज जा रहे थे। काफरपुर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के अंदर फंस गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही उमता धरनई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच, यातायात सामान्य थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर आवाजाही बाधित रही। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हटाने के बाद यातायात सामान्य करा दिया गया। जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफरपुर गांव के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक वीरेंद्र साव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोपालगंज के रहने वाले थे। पालगंज जा रहे थे। काफरपुर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के अंदर फंस गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही उमता धरनई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच, यातायात सामान्य थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर आवाजाही बाधित रही। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हटाने के बाद यातायात सामान्य करा दिया गया।

