शेखपुरा पुलिस ने डेढ़ महीने पहले लापता हुई दो बच्चों की मां को जमुई से बरामद कर लिया है। 32 वर्षीय महिला अपने छोटे बेटे के साथ घर से निकलने के बाद दिल्ली चली गई थी और वहां छिपकर रह रही थी। पुलिस ने महिला को जमुई से बरामद करने के बाद शेखपुरा लाया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। 13 अगस्त को पति ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस सब इंस्पेक्टर किरण कुमारी ने बताया कि महिला के पति ने 13 अगस्त को उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के गांव का पड़ोसी और उसके मायके का रहने वाला है। दिल्ली में छिपकर रह रही थी महिला पुलिस जांच में सामने आया कि महिला आरोपी युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी ने महिला को ट्रेन से जमुई भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जमुई से महिला को बरामद कर लिया। अब कोर्ट में दर्ज होगा महिला का बयान बरामद महिला को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट में महिला का बयान दर्ज होने के बाद ही उसके घर से जाने और पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। शेखपुरा पुलिस ने डेढ़ महीने पहले लापता हुई दो बच्चों की मां को जमुई से बरामद कर लिया है। 32 वर्षीय महिला अपने छोटे बेटे के साथ घर से निकलने के बाद दिल्ली चली गई थी और वहां छिपकर रह रही थी। पुलिस ने महिला को जमुई से बरामद करने के बाद शेखपुरा लाया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। 13 अगस्त को पति ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस सब इंस्पेक्टर किरण कुमारी ने बताया कि महिला के पति ने 13 अगस्त को उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के गांव का पड़ोसी और उसके मायके का रहने वाला है। दिल्ली में छिपकर रह रही थी महिला पुलिस जांच में सामने आया कि महिला आरोपी युवक के साथ दिल्ली चली गई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद आरोपी ने महिला को ट्रेन से जमुई भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जमुई से महिला को बरामद कर लिया। अब कोर्ट में दर्ज होगा महिला का बयान बरामद महिला को पुलिस निगरानी में शेखपुरा लाया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट में महिला का बयान दर्ज होने के बाद ही उसके घर से जाने और पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

