भोजपुर में 2 सगे भाइयों समेत चार की डूबकर मौत:सोन नदी में नहाने गए थे, एक दूसरे को बचाने में सभी डूबे

भोजपुर में 2 सगे भाइयों समेत चार की डूबकर मौत:सोन नदी में नहाने गए थे, एक दूसरे को बचाने में सभी डूबे

भोजपुर में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। हादसा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव में हुआ है। मृतकों में तीन चचेरे भाई थे, जबकि चौथा युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे एक ही परिवार से जुड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के पहुंचने के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से महाजाल लगाकर चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतकों की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव के वार्ड नंबर चार निवासी मंटू शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार और 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ सिद्धांत कुमार, विनोद कुमार शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र आकाश शर्मा और अरविंद कुमार यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार यादव के रूप में हुई है। आकाश, प्रेम सगे भाई थे, जबकि शिवम उनका चचेरा भाई था। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए नहाने गए थे तीनों बच्चे, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह प्रेम कुमार अपने छोटे भाई शिवम और चचेरे भाई आकाश के साथ सोन नदी में नहाने गया था। काफी देर तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान सोन नदी के किनारे मौजूद एक बच्चे ने बताया कि तीनों बरवा घाट की ओर नहाने गए थे और वहां गहरे पानी में डूब गए हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने के बाद नदी में तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने महाजाल की मदद से चारों के शवों को बाहर निकाला। एक को बचाने में तीन बच्चे डूबे, फिर उन्हें बचाने नदी में उतरा सुधीर घटना की जानकारी देते हुए घाट पर मौजूद सुधन कुमार ने बताया कि नहाने के दौरान पहले एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीनों बच्चे पानी में उतर गए। इस दौरान वे भी गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। तीनों को डूबता देख सुधीर कुमार यादव भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि, वह भी गहरे पानी में चला गया और चारों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चार लोगों की जान चली गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दो सगे भाइयों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हादसे में मरे प्रेम कुमार और शिवम कुमार के पिता मंटू शर्मा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में अब माता-पिता के सामने बच्चों के बिना जिंदगी गुजारने की चुनौती है। वहीं, आकाश शर्मा भी मजदूर परिवार से था। उसके पिता विनोद कुमार शर्मा मजदूरी करते हैं। मां सीमा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश तीनों बच्चों में बड़ा था। उसकी मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गई हैं। एक ही परिवार से तीन बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। सुधीर की मौत से पत्नी और बेटे के सिर से उठा सहारा हादसे में जान गंवाने वाले सुधीर कुमार यादव अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गाड़ी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी नीलम कुमारी, बेटा आर्यन कुमार और मां ऊषा देवी हैं। सुधीर की मौत से पत्नी और बेटे के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। परिवार का आर्थिक सहारा छिन जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात घटना की सूचना मिलने पर संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे संदेश प्रखंड के अंचलाधिकारी सम्मी कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। भोजपुर में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। हादसा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव में हुआ है। मृतकों में तीन चचेरे भाई थे, जबकि चौथा युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बच्चे एक ही परिवार से जुड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के पहुंचने के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से महाजाल लगाकर चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतकों की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव के वार्ड नंबर चार निवासी मंटू शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार और 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ सिद्धांत कुमार, विनोद कुमार शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र आकाश शर्मा और अरविंद कुमार यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार यादव के रूप में हुई है। आकाश, प्रेम सगे भाई थे, जबकि शिवम उनका चचेरा भाई था। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए नहाने गए थे तीनों बच्चे, काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह प्रेम कुमार अपने छोटे भाई शिवम और चचेरे भाई आकाश के साथ सोन नदी में नहाने गया था। काफी देर तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान सोन नदी के किनारे मौजूद एक बच्चे ने बताया कि तीनों बरवा घाट की ओर नहाने गए थे और वहां गहरे पानी में डूब गए हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचने के बाद नदी में तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने महाजाल की मदद से चारों के शवों को बाहर निकाला। एक को बचाने में तीन बच्चे डूबे, फिर उन्हें बचाने नदी में उतरा सुधीर घटना की जानकारी देते हुए घाट पर मौजूद सुधन कुमार ने बताया कि नहाने के दौरान पहले एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीनों बच्चे पानी में उतर गए। इस दौरान वे भी गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। तीनों को डूबता देख सुधीर कुमार यादव भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। हालांकि, वह भी गहरे पानी में चला गया और चारों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चार लोगों की जान चली गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दो सगे भाइयों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हादसे में मरे प्रेम कुमार और शिवम कुमार के पिता मंटू शर्मा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में अब माता-पिता के सामने बच्चों के बिना जिंदगी गुजारने की चुनौती है। वहीं, आकाश शर्मा भी मजदूर परिवार से था। उसके पिता विनोद कुमार शर्मा मजदूरी करते हैं। मां सीमा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश तीनों बच्चों में बड़ा था। उसकी मौत से परिवार की उम्मीदें टूट गई हैं। एक ही परिवार से तीन बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। सुधीर की मौत से पत्नी और बेटे के सिर से उठा सहारा हादसे में जान गंवाने वाले सुधीर कुमार यादव अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गाड़ी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी नीलम कुमारी, बेटा आर्यन कुमार और मां ऊषा देवी हैं। सुधीर की मौत से पत्नी और बेटे के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। परिवार का आर्थिक सहारा छिन जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात घटना की सूचना मिलने पर संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे संदेश प्रखंड के अंचलाधिकारी सम्मी कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *