शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप:किशनगंज में निकाह से मुकरा युवक; कोर्ट के आदेश पर FIR

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप:किशनगंज में निकाह से मुकरा युवक; कोर्ट के आदेश पर FIR

किशनगंज। शादी का वादा कर युवती के साथ कथित दुष्कर्म करने और बाद में निकाह से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर किशनगंज टाउन थाने में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजी बसीर टोला निवासी मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोपी के एक साथी पर भी दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपहरण की प्राथमिकी के बाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का आरोप पीड़िता के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोपी मुशर्रफ ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। इस संबंध में परिजनों की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आरोपी ने 15 जुलाई 2025 को उसे किशनगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायती भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस ने पहले दर्ज मामले की जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पीड़िता के मुताबिक, समझौते के तहत आरोपी और युवती का निकाह कराने की बात तय हुई थी। इसके बाद 18 मई 2025 को वाद का निष्पादन हो गया। समझौते के बाद भी घर आने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि समझौता होने के बाद भी मुशर्रफ का उसके घर आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान गत 19 अप्रैल को मुशर्रफ अपने साथी साकिर के साथ उसके घर पहुंचा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक, उसके शोर मचाने पर परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में आरोपियों के परिजन दोनों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद निकाह कराने से भी इनकार कर दिया गया। न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी निकाह से इनकार किए जाने के बाद पीड़िता ने न्याय पाने के लिए न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। किशनगंज। शादी का वादा कर युवती के साथ कथित दुष्कर्म करने और बाद में निकाह से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर किशनगंज टाउन थाने में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजी बसीर टोला निवासी मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोपी के एक साथी पर भी दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपहरण की प्राथमिकी के बाद रेलवे स्टेशन पर छोड़ने का आरोप पीड़िता के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोपी मुशर्रफ ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। इस संबंध में परिजनों की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर आरोपी ने 15 जुलाई 2025 को उसे किशनगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायती भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस ने पहले दर्ज मामले की जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। पीड़िता के मुताबिक, समझौते के तहत आरोपी और युवती का निकाह कराने की बात तय हुई थी। इसके बाद 18 मई 2025 को वाद का निष्पादन हो गया। समझौते के बाद भी घर आने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि समझौता होने के बाद भी मुशर्रफ का उसके घर आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान गत 19 अप्रैल को मुशर्रफ अपने साथी साकिर के साथ उसके घर पहुंचा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक, उसके शोर मचाने पर परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में आरोपियों के परिजन दोनों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद निकाह कराने से भी इनकार कर दिया गया। न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी निकाह से इनकार किए जाने के बाद पीड़िता ने न्याय पाने के लिए न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *