चंडी समेत कई गांवों में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बीडीओ राजदेव कुमार रजक, सीओ मणिकांत कुमार और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने शनिवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, बिजली के तारों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी पंडाल में नंगे बिजली के तार नहीं दिखने चाहिए। बिजली की वायरिंग पूरी तरह सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को करंट लगने का खतरा न हो। बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में आचार संहिता लागू है, इसलिए पूजा समितियों को इसका खास ध्यान रखना होगा। किसी भी गतिविधि से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की। चंडी समेत कई गांवों में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बीडीओ राजदेव कुमार रजक, सीओ मणिकांत कुमार और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने शनिवार को पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, बिजली के तारों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी पंडाल में नंगे बिजली के तार नहीं दिखने चाहिए। बिजली की वायरिंग पूरी तरह सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को करंट लगने का खतरा न हो। बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में आचार संहिता लागू है, इसलिए पूजा समितियों को इसका खास ध्यान रखना होगा। किसी भी गतिविधि से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की।

