भोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:खेत में काम करने गए थे, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

भोजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:खेत में काम करने गए थे, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

भोजपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। उसे रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव वार्ड नंबर-3 निवासी राम अयोध्या सिंह के बेटे राज बिहारी सिंह (41) है। राज बिहारी सिंह पेड़ के नीचे खड़े थे। उनके साथ महिला समेत 2 लोग भी थे। जो झुलस गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव की है। पानी पटाने गए थे तीनों राज बिहारी सिंह पेशे से किसान थे और खेती करते थे। घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव के रामगति सिंह (50) और उसी गांव के निवासी विजय सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी शामिल है। मृतक के भतीजे अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों खेत में पानी पटाने गए थे। तभी बारिश शुरू हो गई और वे तीनों महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी लीलावती देवी और दो बेटी शारदा कुमारी, प्रभा कुमारी व एक बेटा राकेश कुमार है। उनकी पत्नी लीलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। उसे रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव वार्ड नंबर-3 निवासी राम अयोध्या सिंह के बेटे राज बिहारी सिंह (41) है। राज बिहारी सिंह पेड़ के नीचे खड़े थे। उनके साथ महिला समेत 2 लोग भी थे। जो झुलस गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव की है। पानी पटाने गए थे तीनों राज बिहारी सिंह पेशे से किसान थे और खेती करते थे। घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के कोशडीहरा गांव के रामगति सिंह (50) और उसी गांव के निवासी विजय सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी शामिल है। मृतक के भतीजे अखिलेश कुमार ने बताया कि तीनों खेत में पानी पटाने गए थे। तभी बारिश शुरू हो गई और वे तीनों महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक अपने 2 भाई और एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी लीलावती देवी और दो बेटी शारदा कुमारी, प्रभा कुमारी व एक बेटा राकेश कुमार है। उनकी पत्नी लीलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *