बेतिया में 2 साल की बच्ची के किडनैपिंग का VIDEO:काले सूट में महिला गोद में ले जाती दिखी, घर के बाहर खेल रही थी; 3 हिरासत में

बेतिया में 2 साल की बच्ची के किडनैपिंग का VIDEO:काले सूट में महिला गोद में ले जाती दिखी, घर के बाहर खेल रही थी; 3 हिरासत में

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से दो साल की बच्ची अनाया खातून अचानक लापता हो गई। हसीब खान की बेटी अनाया घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मझौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… CCTV में महिला बच्ची को ले जाती दिखी पुलिस को मिले CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को ले जाती हुई दिखाई दे रही है। परिजनों ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान मझौलिया गांव निवासी अमरूल खान की बेटी सबीना उर्फ सुमी खातून के रूप में की है। पुलिस अब CCTV फुटेज और महिला की गतिविधियों की जांच कर रही है। महिला, मां और बेटे से पूछताछ शिकायत के बाद पुलिस ने सबीना उर्फ सुमी खातून, उसकी मां और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। तीनों से बच्ची के लापता होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को महिला कहां लेकर गई और इसके बाद वह कहां गई। बच्ची की तलाश में थाने पहुंचे ग्रामीण बुधवार सुबह 100 से ज्यादा ग्रामीण मझौलिया थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से बच्ची को जल्द बरामद करने की मांग की। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बोले- मामले में केस दर्ज थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और बच्ची को बरामद करने का प्रयास जारी है। पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से दो साल की बच्ची अनाया खातून अचानक लापता हो गई। हसीब खान की बेटी अनाया घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मझौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… CCTV में महिला बच्ची को ले जाती दिखी पुलिस को मिले CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को ले जाती हुई दिखाई दे रही है। परिजनों ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान मझौलिया गांव निवासी अमरूल खान की बेटी सबीना उर्फ सुमी खातून के रूप में की है। पुलिस अब CCTV फुटेज और महिला की गतिविधियों की जांच कर रही है। महिला, मां और बेटे से पूछताछ शिकायत के बाद पुलिस ने सबीना उर्फ सुमी खातून, उसकी मां और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। तीनों से बच्ची के लापता होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को महिला कहां लेकर गई और इसके बाद वह कहां गई। बच्ची की तलाश में थाने पहुंचे ग्रामीण बुधवार सुबह 100 से ज्यादा ग्रामीण मझौलिया थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से बच्ची को जल्द बरामद करने की मांग की। बच्ची के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बोले- मामले में केस दर्ज थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और बच्ची को बरामद करने का प्रयास जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *