भिवानी में जींद के एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसने जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा किया था और भुगतान किया था। लेकिन जब तय तारिख में रजस्ट्री के लिए कहा तो आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और बाद में धमकी भी देने लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जींद के गांव लूदाना निवासी रोहताश ने भिवानी पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 27 मार्च को उसने जमीनी खरीदने के लिए इकरारनामा किया था। जिसके बाद 2 करोड़ 14 लाख रुपए नकद व चेक द्वारा दिए थे। वहीं रजिस्ट्री की तारिख 27 अप्रैल निर्धारित की थी। इसके बाद पीड़ित ने 82 लाख 50 हजार रुपए भी चेक व आरटीजीएस के माध्यम से दिए और अंतिम भुगतान 12 मई को किया गया था। जब उसने रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जमीन भी उसके नाम नहीं मिली
पीड़ित ने कहा कि जब पता किया तो जानकारी मिली कि वह उस जमीन का मालिक ही नहीं है। उसने चरखी दादरी निवासियों से जमीन का इकरारनामा की तारिख 17 मार्च तय की थी, जो खत्म हो चुकी है। रूपए ठगने की नियत से उसने धोखाधड़ी की। अब वह जब भी रजिस्ट्री के लिए बोलता है तो जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार पीड़ित से जमीन बेचने के नाम पर 2.14 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

