दो-तीन दिन में बदल सकता है छत्तीसगढ़ में मौसम:बंगाल में लो प्रेशर बनने की संभावना; इससे कई जगहों पर बारिश के आसार

दो-तीन दिन में बदल सकता है छत्तीसगढ़ में मौसम:बंगाल में लो प्रेशर बनने की संभावना; इससे कई जगहों पर बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की एक्टिविटी कम है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 10 सितंबर से पूरे प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने के आसार हैं। वहीं 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 10 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री तापमान राजनांदगांव में रहा। वहीं सबसे कम 21.4 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड और दुर्ग में दर्ज किया गया। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? रायपुर में आज यानी 9 सितंबर को आसमान जनरली क्लाउडी रहने की संभावना है। दिन में एक-दो बार बारिश या थंडरशावर हो सकता है। शहर का मैक्सिमम टेम्परेचर करीब 33 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रदेश में बारिश का आंकड़ा छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन की बारिश फिलहाल सामान्य से 6% कम है। पिछले 24 घंटे में बारिश बहुत कम रही, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी 10 सितंबर से बारिश की एक्टिविटी बढ़ने के बाद इस कमी में सुधार हो सकता है। देश में 6% कम बारिश, 18 जिलों में सामान्य से कम पानी छत्तीसगढ़ में 1 जून से 8 सितंबर तक मानसून की बारिश का आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान प्रदेश में औसतन 952.2 मिमी (37.5 इंच) बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1008.2 मिमी (39.7 इंच) होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में बारिश 6% कम है। हालांकि, मौसम विभाग ने इसे सामान्य श्रेणी में रखा है। जिलेवार आंकड़ों में बारिश का वितरण असमान रहा। प्रदेश के 33 जिलों में 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 15 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश बारिश के मामले में बलरामपुर सबसे आगे है। यहां 1 जून से 8 सितंबर तक 1442.3 मिमी (56.8 इंच) बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 864.1 मिमी (34.0 इंच) है। यानी यहां 67% ज्यादा बारिश हुई है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा सरप्लस बारिश है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 35% और मुंगेली में 26% ज्यादा बारिश हुई है। रायपुर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 1051.3 मिमी (41.4 इंच) बारिश हुई, जो सामान्य 893.9 मिमी (35.2 इंच) से 18% ज्यादा है। बलौदाबाजार और नारायणपुर में भी 17% ज्यादा बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश की सबसे ज्यादा कमी बारिश की कमी के मामले में बेमेतरा सबसे पीछे है। यहां 1 जून से 8 सितंबर तक 540.4 मिमी (21.3 इंच) बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 926.2 मिमी (36.5 इंच) होनी चाहिए थी। यानी यहां 42% कम बारिश हुई है। इसके बाद कांकेर और सरगुजा में 39-39% और जशपुर में 35% बारिश की कमी है। कबीरधाम और कोंडागांव में भी सामान्य से 22% कम बारिश हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *