भिंड में नहाते समय दो चचेरे भाई नदी में डूबे:ग्वालियर से दो दिन पहले दादा के श्राद्ध में शामिल होने आए थे, तलाश जारी

भिंड में नहाते समय दो चचेरे भाई नदी में डूबे:ग्वालियर से दो दिन पहले दादा के श्राद्ध में शामिल होने आए थे, तलाश जारी

भिंड के बरासो थाना क्षेत्र के चितावली गांव में शुक्रवार दोपहर झिलमिल नदी में नहाते समय एक ही परिवार के दो बच्चे डूब गए। दोनों दो दिन पहले ग्वालियर से दादा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खबर लिखे जाने तक दोनों बालकों का पता नहीं चल सका था। दो दिन से रोज नहाने आते थे
चितावली निवासी प्रिंस राजावत (12) पुत्र भगवत सिंह राजावत और उसका चचेरा भाई कृष्ण राजावत (15) पुत्र दुलारे सिंह राजावत ग्वालियर में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों दादा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पिछले दो दिनों से झिलमिल नदी में नहाने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर दोनों एक अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने पहुंचे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना देने के बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोर भी एसडीआरएफ के साथ तलाश में जुटे रहे। देर तक दोनों बालकों का कोई पता नहीं चल सका। दोनों इकलौते बेटे थे
प्रिंस छठवीं कक्षा और कृष्ण दसवीं कक्षा में पढ़ता था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। प्रिंस की दो बहनें और कृष्ण की एक बहन है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस को सूचना देने के बाद एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची और नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय गोताखोर भी एसडीआरएफ के साथ तलाश में जुटे रहे। हालांकि देर तक दोनों बालकों का कोई पता नहीं चल सका था। प्रिंस छठवीं कक्षा और कृष्ण दसवीं कक्षा में पढ़ता था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। प्रिंस की दो बहनें और कृष्ण की एक बहन है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *