रायसेन में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान:सीएमएचओ ने सफाई मित्रों को गले लगाया, सांदीपनि स्कूल के बच्चों ने भी किया श्रमदान

रायसेन में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान:सीएमएचओ ने सफाई मित्रों को गले लगाया, सांदीपनि स्कूल के बच्चों ने भी किया श्रमदान

गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री और सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल परिसर में श्रमदान कर कचरा एकत्र किया। अस्पताल को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों को फूलमाला और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने सफाई मित्रों को गले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। सीएमएचओ ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। अस्पताल में साफ-सफाई मरीजों के स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण के लिए जरूरी है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने भी सफाईकर्मियों के काम की सराहना की। सांदीपनि विद्यालय में बच्चों ने की सफाई सांदीपनि विद्यालय में बच्चों और स्टाफ ने परिसर और कक्षाओं की सफाई की। बच्चों ने स्कूल, कक्षा और घर को स्वच्छ रखने की शपथ लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *