‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:पार्षद सीपी कुमावत बने ‘पब्लिक के स्टार’, चोक सीवरेज अरैर खुले में कचरे की समस्या हुई दूर

‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:पार्षद सीपी कुमावत बने ‘पब्लिक के स्टार’, चोक सीवरेज अरैर खुले में कचरे की समस्या हुई दूर

जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… हाथोज रोड: दो साल से पीने के पानी को तरस रहे लोग सिरसी हाथोज रोड, शिव कुंज विलाज से अभिषेक ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हाथोज–पितावास क्षेतत्र में दो साल से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। यहां सप्लाई के लिए दाबे गए पाइप भी उखाड़कर कोने में डाल रखे हैं। अब यह नए बने वार्ड 26 में शामिल क्षेत्र है। जन प्रतिनिधियों से अपील है कि हमारे लिए उपयोग भर के पानी की तो व्यवस्था करें। बीसलपुर की पाइन से जोड़कर हमारे क्षेत्र के लोगों को राहत देने का काम करें। सांगानेर: गलियों में जमा बरसात और नाली का पानी शिव कॉलोनी रोड, राजनगर, कुम्हारों की तलाई, सांगानेर से करण सिंह शेखावत ने गलियों में बारिश और नालियों का गंदा पानी इकट्‌ठा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि ये समस्या बीते तीन महीने से है। आसपास के लोगों को इसकी वजह से बहुत परेशानी हो रही है। पानी ज्यादा भरने पर घरों के अंदर भी गंदा पानी घुस आता है। निगम जेडीए से अपील है कि इस समस्या का कोई स्थायी समाधान करवाएं। मुरलीपुरा: घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर से खतरा जयपुर शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र के विजयबाड़ी इलाके से विजय अग्रवाल ने घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मेरे घर के आगे लगे इस ट्रांसफॉर्मर में आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। इससे घर के लोग बहुत डरे हुए रहते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की अपील है। मुहाना रोड: खुली डीपी से करंट लगने का रहता डर मुहाना रोड, मोहनपुरा से सुधीश कुमार, कृष्ण कुमार और प्रवेश कुमार ने इलाके में जली की डीपी से जुड़ी शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्लॉट नंबर 94, केसरग्रीन, मुहाना रोड पर बिजली की डीपी खुली पड़ी है। इसके तार उखड़े हुए हैं जिनमें करंट भी आ रहा है। यहां रोड लाइट भी नहीं हैं जिसकी वजह से हमेशा अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… झालाना डूंगरी: पोस्ट के बाद ठीक हुई चोक सीवरेज लाइन झालाना डूंगरी के इन्द्र नगर से चौगान मीणा ने पांच दिन से सीवरेज लाइन के लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि पांच दिन से यह समस्या है लेकिन स्थानीय पार्षद और निगम के कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समस्या के भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद निगम की टीम ने चोक सीवरेज लाइन को ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया है। लाल कोठी : वार्ड 83 के पार्षद सी.पी. कुमावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर नकुल पथ, लाल कोठी स्कीम से शिव गिरी और रिछपाल सिंह ने खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कचरा डालने की जगह न होने और मना करने के बाद भी लोग यहां खुले में कचरा डालते है। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाएं। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के पार्षद सी.पी. कुमावत ने कचरे का निस्तारण करवाकर समाधान करवाया और लोगों से खुले में कचरा डालने की बजाय हूपर में कचरा डालने का आग्रह भी किया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:’भास्कर समाधान’ की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने ‘स्टार ऑफिसर’:टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *