मिनी बस 15 फीट ऊंचाई से नाले में गिरी:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा, हाइड्रा की मदद से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास, 25 यात्री सवार बताए

मिनी बस 15 फीट ऊंचाई से नाले में गिरी:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसा, हाइड्रा की मदद से फंसे लोगों को निकालने का प्रयास, 25 यात्री सवार बताए

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। आज सुबह करीब 6 बजे एक मिनी बस (ट्रेवलर) अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि मिनी बस 15 फीट ऊंचाई से गिरी।जिस जगह बस गिरी वहां नाला था, ओर पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना सिमलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 8 लाइन की मौके पर एंबुलेंस पहुंचीं।इसके अलावा दीगोद की 108 एंबुलेंस के साथ सुल्तानपुर क्षेत्र की एंबुलेंस भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान बस में सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद ही दुर्घटना में हताहतों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एंबुलेंस की मदद से घायल अस्पताल लिया जा रहा है फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और किसी की मौत हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *