कोटा के लोगों को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक ऐसा प्रभावी प्लेटफॉर्म मिल गया है जहां वे अपने वार्ड की समस्याओं के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे हैं। विभाग भी वार्ड की जमीनी हकीकत वीडियो–फोटो के जरिये रियल टाइम में देखकर जल्द समाधान में सहयोग कर रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जिम्मेदारों की जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ी है और यह दोनों के बीच एक साझा मंच बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुई सफाई, उठा कचरा फोटोग्राफर इरफान खान ने छबनी मेन रोड, छावनी से कचरा नियमित न उठाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि राजदीप नर्सिंगहोम वाली गली में न तो कचरा नियमित रूप से उठाया जाता है न ही सफाई होती है। निगम के कर्मचारी इधर कम ही आते हैं। इस कारण गली में काफी कचरा जगह–जगह इकट्ठा हो गया है। दुकानदारों के साथ ही कस्टमर्स को भी काफी असुविधा होती है। पास ही एक सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूल भी है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करें। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के अगले ही दिन निगम के वार्ड सफाई प्रभारी ने पूरी गली की सफाई करवाकर कचरे का समुचित निस्तारण करवाया। रोड लाइट हुई रोशन, जेईएन पवन गुर्जर बने ‘स्टार ऑफिसर’ कोटा के रावतभाटा रोड, श्रीनाथपुरम के सेक्टर ए–306 से रविन्द्र अग्रवाल ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे क्षेत्र में सेक्टर ए–306 के सामने लगी रोड लाइट के पास मौजूद पेड़ की शाखें और डालियां बढ़ गई हैं। इनसे रोड लाइट पूरी तरह ढक गई है और पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। उनकी समस्या वाली पोस्ट पब्लिश होने के बाद कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) हरकत में आया और जेईएन पवन गुर्जर ने टीम भेजकर खम्भे के पास मौजूद पेड़ की छंटाई करवाकर लाइट ठीक करवा दी। इससे पूरी गली में फिर से रोशनी हो गई है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कीर्ति स्तंभ की लाइटिंग खराब, फाउंटेन भी बंद ‘भास्कर समाधान’ पर अर्जुन कुमावत ने शक्तिनगर, दादाबाड़ी से कीर्ति स्तंभ की लाइट्स से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सीएडी सर्किल पर बने कीर्ति स्तंभ की लाइट्स बीते कई महीनों से नहीं जल रही हैं। यही नहीं यहां लगे फाउंटेन भी बंद पड़े हैं। स्वतंत्रता दिवस के समय भी यहां अंधेरा रहा। हाड़ौती क्षेत्र के खूबसूरत मॉन्यूमेंट्स में शुमार इस कीर्ति स्तंभ की लाइटिंग और फाउंटेन की मेंटीनेंस करवाकर इसे फिर से शुरू करने की नगर निगम से अपील है। खुले इलेक्ट्रिक पैनल से रहता हादसे का खतरा छबनी मेन रोड, रॉयल पॉम्स, रामचंद्रपुरा, गोरधनपुरा से लोकेश प्रजापति ने खुले इलेक्ट्रिक पैनल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जिक्र किया है कि बंगाली कॉलोनी में कापरेन वाले की नई बिल्डिंग के पीछे इलेक्ट्रिक पैनल का बॉक्स खुला हुआ है। काफी दिनों से न तो इसे कवर किया गया है न ही शिकायत पर विभाग के किसी कर्मचारी ने ही ध्यान दिया है। बारिश के इस मौसम में अगर करंट या शॉर्ट सर्किट से कोई हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? संबंधित विभाग से अपील है कि इसे जल्द ठीक करें। बारिश में ‘गायब’ हो जाता है, खुले कुंए में गिरने का डर कोटा के गोवर्धनपुरा के रामचंद्रपुरा कॉलोनी से नवीन जैन ने अपने क्षेत्र में बने अनुपयोगी कुंए से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी नम्रता आवास विस्तार, बजरंग नगर में मौजूद कुंए की न तो मुंडेर बनी हुई है न ही सुरक्षा जाली लगाई गई है। इसके चारों ओर फेंसिंग भी नहीं है। बरसात के दिनों में कुंए का पानी जमीन की सतह के बराबर आ जाता है इससे पता ही नहीं चलता कि यहां पानी के नीचे कोई कुंआ भी है। इन दिनों एक सूखा पेड़ भी यहां टूटकर गिरा हुआ है। निगम से अपील है कि आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कुंए की बाउंड्री कर इसे लोगों खासकर बच्चों के लिहाज से सुरक्षित किया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

