जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पोस्ट के माध्यम से सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… डस्टबिन नहीं, मंदिर के बाहर डाल रहे कचरा जोधपुर शहर के समाज कल्याण ऑफिस के पास, जैन मंदिर के सामने पड़े कचरे की शिकायत नेहा नागल ने की है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि सरदारपुरा की 11–बी रोड पर जैन मंदिर के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। गली में कचरा डालने के लिए निगम की ओर से डस्टबिन नहीं है। कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी रोज नहीं आती। आती भी है तो गली के बाहर दो–चार घरों से ही कचरा लेकर निकल जाती है। बेसहारा गाय–कुत्ते इस कचरे को खाकर बीमार पड़ रहे हैं। खुले नाले में गिर रहे बेसहारा पशु, निगम नींद में शहर के कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड रोड से एडवोकेट ललित जोशी ने खुले पानी के नाले की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि सेंट्रल पार्क रोड, सिद्धी विनायक सोसायटी के सेक्टर–1 के बाहर बरसाती नाले की सफाई मानसून के समय की गई थी। लेकिन उसके बाद से ही ढका नहीं गया है। इस खुले नाले में आए दिन बेसहारा पशुओं के गिरने की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही कभी किसी व्यक्ति के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। निगम प्रशासन से अपील है कि फैरो कवर से इसे ढकवाकर समस्या का समाधान करें। टूटी सड़क से मोहल्लेवासी परेशान, सुनवाई नहीं शहर के भादू मार्केट से हीरालाल सोलंकी ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि उनके मोहल्ले में सड़क काफी दिनों से टूटी हुई हे। बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। अब निगम चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं और नए पार्षद भी बन गए हैं। ऐसे में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और निगम के अधिकारियों से अपील है कि वो इस समस्या का समाधान करवाएं। एक साल से मंदिर क्षेत्र और गली में खराब हैं लाइट चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 19 से अजय जोशी ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां लगी स्ट्रीट लाइट बीते एक साल से खराब पड़ी है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। इसके अलावा रुद्राभिषेक शिव मंदिर एरिया में भी लाइट नहीं है। आसपास काफी अंधेरा रहने से लोगों को भी असुविध हो रही है। लेकिन विभाग और निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन ‘भास्कर समाधान’ पर वार्ड 97, कृषि अनाज मंडी, मंडोर से मनोज सिंह भाटी ने सड़क किनारे कचरा डाले जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि संतोषी माता रोड, विजयराजे सिंधिया सर्किल, मदेरणा में सड़क के दोनों ओर कचरा डाला जा रहा है। सफाईकर्मी भी नियमित रूप से कचरा नहीं उठा रहे जिससे ढेर लग गया है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड साफ प्रभारी ने कचरा उठवाकर समाधान करवा दिया। सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर न्यू भाकरी बास, सूर सागर से बाबूलाल ने सीवरेज लाइन के लीकेज होने और गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे यहां कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। बाबूलाल की समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने समस्या का समाधान करवाते हुए चोक सीवरलाइन की सफाई करवाकर इसे ठीक करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

