सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ आरटीओ ऑफिस रोड, वंदे मातरम् चौक से समीर हुसैन ने सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण नहीं होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन विकास मिश्रा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए सड़क निर्माण का काम पूरा करवा दिया। सड़क बनने से यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन विकास मिश्रा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। दो महीने से खराब पड़ी लाइट हुई ठीक शिव कॉलोनी, सबलपुरा से विकास सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय कॉलोनी में अंधेरा रहता था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी और वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से लाइट खराब होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे जल्द ठीक करवाने की मांग की थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया। अब रात के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो रही है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… किसान कॉलोनी में कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट चरण सिंह नगर से अजय रुहेला ने समस्या पोस्ट कर बताया कि किसान कॉलोनी के अंदर स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय कॉलोनी की सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे लोगों को पैदल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं रात के समय वाहन चालकों को भी सड़क पर दिखाई देने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब होने के बावजूद अभी तक इसे ठीक नहीं करवाया गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द लाइट ठीक करवाने की मांग की है।ल जयपुर-बीकानेर हाईवे पर गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा सांवली सर्किल से विजय सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि जयपुर-बीकानेर हाईवे पर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के अचानक गड्ढों में जाने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे भरवाकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। 30 साल से सड़क और नाली का इंतजार, नहीं हुआ निर्माण सीसीएस नगर से जगदीश प्रसाद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 60 में 30 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन आज तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क और नाली की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। रास्ते में पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में सड़क और नाली का निर्माण करवाने की मांग की है। सांवली सर्किल की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे सांवली सर्किल से महेंद्र कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में इसकी मरम्मत जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति सुधारने और गड्ढे भरवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन दीपिका बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:जगमालपुरा में 10 साल से नहीं बनी नालियां, समाधान की मांग 2. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:20 दिन से परेशान लोग, विभाग ने खोदीं सड़कें–गलियां, काम भी बंद किया, एईएन वाजिद अहमद बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’

