‘भास्कर समाधान’ का असर… जलभराव की समस्या हुई दूर:पार्षद कमलेश कालरा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

‘भास्कर समाधान’ का असर… जलभराव की समस्या हुई दूर:पार्षद कमलेश कालरा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आते ही जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। इससे कई इलाकों में लोगों को उनकी रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिली है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 65 के जीवन दीप कॉलोनी निवासी करण रामचंदानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी वाली जगह पर निर्माण के समय से पत्थर और कचरा पड़ा था। इससे बारिश में पानी जमा होने के साथ कीचड़ की समस्या हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद आज के पब्लिक स्टार पार्षद कमलेश कालरा ने मामले को संज्ञान में लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मछली बाजार: 20 दिन से पड़ा कचरा उठवाया वार्ड 59 के प्रिंस यशवंत रोड निवासी नवीन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इलाके में 20 दिन से ज्यादा समय से कचरा पड़ा हुआ था। कई बार सफाई नहीं होने से कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा था और लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद रुपाली ए. पेंढारकर ने मामले पर संज्ञान लिया और कचरा उठवाकर समस्या का समाधान कराया। शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया: सड़क पर पानी, चैंबर भी चौक वार्ड 17 के न्यू बजरंगपुरा निवासी अनूप यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की मेन रोड और खासकर गली नंबर 2 की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहता है। वहीं, चैंबर भी चौक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। आनंद नगर: बगीचे के बाहर लंबे समय से पड़ा कचरा वार्ड 64 के आनंद नगर निवासी दिनेश सिन्नरकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि बगीचा नंबर 3 के बाहर काफी दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। समय पर कचरा नहीं उठने से यहां लगातार गंदगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि कचरा पड़ा रहने से लोग उसी जगह और कचरा डाल देते हैं। शिकायतकर्ता ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। पंचमूर्ति नगर: चौराहे पर बड़ा गड्ढा, बारिश में बढ़ रहा खतरा वार्ड 70 के पंचमूर्ति नगर मुख्य चौराहे निवासी पंकज राठौड़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। बारिश होने पर इसमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढे की गहराई दिखाई नहीं देती। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों के लिए भी हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने गड्ढे को जल्द भरने की मांग की है। लिम्बोदी: छह महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट वार्ड 77 के लिम्बोदी निवासी राहुल पगारे ने शिकायत दर्ज कराई है कि बिजली के खंभे पर विद्युत विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट पिछले छह महीने से बंद है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। शिकायतकर्ता ने स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *