‘भारत को जानो’ में धौलपुर के स्कूलों का दबदबा:4 स्कूलों की टीमें रहीं प्रथम, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम

‘भारत को जानो’ में धौलपुर के स्कूलों का दबदबा:4 स्कूलों की टीमें रहीं प्रथम, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम

भारत विकास परिषद की धौलपुर शाखा और उत्कर्ष शाखा की ओर से शुक्रवार को बाड़ा हेदरशाह स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में धौलपुर शाखा से ऊं प्रा. वि. सांडा और उत्कर्ष शाखा से न्यू एरा स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में धौलपुर शाखा से बी.एल. स्कूल मनियां और उत्कर्ष शाखा से सेंट जोसेफ स्कूल विजेता रहे। दोनों शाखाओं के प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमें 4 अक्टूबर को करौली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस. गर्ग ने प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में संस्कार, देशभक्ति और मेहनत की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड जज अशोक सक्सेना ने की। उन्होंने निर्णायक मंडल और प्रतियोगिता में शामिल स्कूलों के प्रिंसिपलों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सक्सेना ने छात्रों को भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। दोनों शाखाओं के ये रहे परिणाम धौलपुर शाखा के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि जूनियर वर्ग में ऊं प्रा. वि. सांडा प्रथम और बालिका पंचगांव द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग में बी.एल. स्कूल मनियां प्रथम और बालिका धौलपुर द्वितीय स्थान पर रहा। उत्कर्ष शाखा के परिणामों की जानकारी डॉ. रामलखन गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में न्यू एरा स्कूल प्रथम और लक्ष्य स्कूल द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल ने पहला और इमानुएल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के दिए टिप्स डॉ. डी.के. बंसल और कोषाधिकारी सतीश बैंसला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रथम स्थान पर आने वाली टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के टिप्स दिए। साथ ही भारत विकास परिषद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। विजेता टीमों का खर्च परिषद उठाएगी प्रतियोगिता के संयोजक मनोज भट्ट ने बताया कि दोनों शाखाओं से जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाली टीमें 4 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने करौली जाएंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने का पूरा खर्च भारत विकास परिषद की संबंधित शाखा की ओर से उठाया जाएगा। इन सदस्यों ने निभाई निर्णायक की भूमिका ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता में देवेंद्र बघेल, दिनेश शर्मा, जयकुमार सिंह, बालित्तर सिंह, गजेंद्र शर्मा, गोविंद गर्ग, राजकुमार मित्तल, महेश गोयल, मनोज भट्ट और बी.के. शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सदस्यों ने दिया सहयोग कार्यक्रम में जिला समन्वयक जयंत मोदी, राज्य प्रकल्प प्रभारी राजीव झा, प्रिंसिपल नरेश जैन, राजेंद्र यादव, लोकेंद्र श्रोत्रिय, जितेंद्र शर्मा, अजय बंसल, सचिन जैन, पद्मा झा, ममता शर्मा और यदुनाथ शर्मा सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे और आयोजन में सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *