भाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या:गुना में भतीजे ने की फायरिंग; दूसरे भाई के कंधे में घुसी बुलेट; प्रॉपर्टी को लेकर विवाद

भाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या:गुना में भतीजे ने की फायरिंग; दूसरे भाई के कंधे में घुसी बुलेट; प्रॉपर्टी को लेकर विवाद

गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में रविवार रात प्रॉपर्टी विवाद में भाजपा जिला मंत्री के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई के बेटे पर फायरिंग करने का आरोप है। घटना में मृतक का एक और भाई भी घायल हुआ है। उसे कंधे में गोली लगी है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सारेठा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह सारेठा भाजपा के जिला मंत्री हैं। उनके परिवार में लंबे समय से जमीन और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात करीब 8 बजे वीर बहादुर सिंह के छोटे भाई विजय यादव (40) को गोली मार दी गई। आरोप है कि फायरिंग उनके बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे ने की। गोली लगने से विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके एक भाई के कंधे में भी गोली लगी है। उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के कांग्रेस से जुड़े होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबर अपडेट की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *