भाजपा की सेवा संकल्प-सभा के बाद निकली सेवा ज्योति यात्रा:जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सेवा ही संगठन भाजपा का मूल मंत्र

भाजपा की सेवा संकल्प-सभा के बाद निकली सेवा ज्योति यात्रा:जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सेवा ही संगठन भाजपा का मूल मंत्र

जौनपुर में भाजपा की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के संबोधन के सीधे प्रसारण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलश पूजन के बाद रवाना हुई यात्रा राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष और मंचस्थ अतिथियों ने चौराहे पर स्थापित कलश का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ और राष्ट्र सेवा के नारे लगाए। यात्रा हाई डील चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां से कलेक्ट्रेट तिराहा, लाइन बाजार तिराहा और खरका कॉलोनी होते हुए यात्रा दोबारा हाई डील चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। ‘सेवा के जरिए योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएंगे’ सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के प्रति समर्पित है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा भाव की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ समर्पित कार्यकर्ता हैं। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और विकास पहुंचाने का संकल्प और मजबूत हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र पर काम कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *