बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर 3 बजे दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। दहेज के लिए मारपीट का आरोप यह मामला 3 अक्टूबर 2026 का है। मेरठ के फिरोज नगर निवासी सद्दाम आलम ने नरौरा थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बहन खुशबू के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट करते थे। महिला की मौत के बाद दर्ज हुआ केस शिकायत के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने खुशबू की मारपीट कर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया। पिलखना गांव से पकड़े गए आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी। नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को पिलखना गांव से फईमुद्दीन और उसके पिता नाटी खां उर्फ नाटिया को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

