भागलपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे पलट गई। हादसे में करीब ब श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बाईपास पुल से महज 20 मीटर की दूरी की है।
जानकारी के मुताबिक बस बासुकीनाथ से अमरपुर होकर फोरलेन की तरफ बढ़ रहा था। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर बाईपास से नीचे उतर गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज मायागंज में कराया जा रहा है। अमरपुर के रास्ते आया था भागलपुर प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि बस अमरपुर के तरफ से आ रही है। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में बस अनियंत्रित हुई है। जिसके बाद किनारे में पलट गई। हादसे के समय बस में 10 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे हुए थे। सभी ने एक-दूसरे की मदद की, किसी तरह क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकले। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा। जिनको आंशिक चोट लगी थी, वे मौके पर अपना सामान इकट्ठा करने में जुट गए। पहले भी हो चुके हैं हादसे भागलपुर से मुंगेर को जोड़ने वाली फोरलेन अभी निर्माणाधीन है। थ्री लेन होने के कारण हादसा होता है। दो महीना पहले भी बाईपास थाना क्षेत्र में ही अचानक ट्रक पलटते हुए दूसरे लेन से तीसरी लाइन पर पहुंच गई थी। गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था। भागलपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे पलट गई। हादसे में करीब ब श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बाईपास पुल से महज 20 मीटर की दूरी की है।
जानकारी के मुताबिक बस बासुकीनाथ से अमरपुर होकर फोरलेन की तरफ बढ़ रहा था। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर बाईपास से नीचे उतर गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज मायागंज में कराया जा रहा है। अमरपुर के रास्ते आया था भागलपुर प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि बस अमरपुर के तरफ से आ रही है। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में बस अनियंत्रित हुई है। जिसके बाद किनारे में पलट गई। हादसे के समय बस में 10 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे हुए थे। सभी ने एक-दूसरे की मदद की, किसी तरह क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकले। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल भेजा। जिनको आंशिक चोट लगी थी, वे मौके पर अपना सामान इकट्ठा करने में जुट गए। पहले भी हो चुके हैं हादसे भागलपुर से मुंगेर को जोड़ने वाली फोरलेन अभी निर्माणाधीन है। थ्री लेन होने के कारण हादसा होता है। दो महीना पहले भी बाईपास थाना क्षेत्र में ही अचानक ट्रक पलटते हुए दूसरे लेन से तीसरी लाइन पर पहुंच गई थी। गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था।

