भागलपुर में एसएसपी प्रमोद यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक अवर निरीक्षक(ASI) नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मवेशी लदी गाड़ी छोड़ने का आरोप है। घटना 20 अगस्त की देर शाम की है। बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदी एक गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था। वाहन की निगरानी और उस पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और संदिग्ध आचरण के कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने नीरज कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार को वाहन को तत्काल बरामद करने का आदेश दिया गया।
सहरसा से गाड़ी बरामद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते देर रात करीब 12 बजे उसे सहरसा जिले के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। गाड़ी में बड़ी संख्या में मवेशी पाए गए हैं। फिलहाल, मवेशियों और गाड़ी से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सत्यापन पूरा होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही, कर्तव्यहीनता या संदिग्ध आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में एसएसपी प्रमोद यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक अवर निरीक्षक(ASI) नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मवेशी लदी गाड़ी छोड़ने का आरोप है। घटना 20 अगस्त की देर शाम की है। बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदी एक गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था। वाहन की निगरानी और उस पर कार्रवाई की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और संदिग्ध आचरण के कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने नीरज कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार को वाहन को तत्काल बरामद करने का आदेश दिया गया।
सहरसा से गाड़ी बरामद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते देर रात करीब 12 बजे उसे सहरसा जिले के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। गाड़ी में बड़ी संख्या में मवेशी पाए गए हैं। फिलहाल, मवेशियों और गाड़ी से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सत्यापन पूरा होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही, कर्तव्यहीनता या संदिग्ध आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

