भागलपुर में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत:मंदिर परिसर में मिला शव, शुक्रवार को घर से निकला था; पत्नी ने कर्ज के विवाद में हत्या की आशंका जताई

भागलपुर में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत:मंदिर परिसर में मिला शव, शुक्रवार को घर से निकला था; पत्नी ने कर्ज के विवाद में हत्या की आशंका जताई

भागलपुर में शनिवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नया टोला धुआवै निवासी राजेंद्र हरिजन(45) के रूप में हुई। पत्नी ने लेन-देन में विवाद और धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। राजेंद्र पांच साल बाद दशहरा पर गांव लौटा था। पेशे से राजमिस्त्री था। आठ दिन बाद उसकी संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना सनोखर थाना क्षेत्र की है।
‘ब्याज समेत 8 हजार रुपए मांग रहे थे’ पुलिस की पूछताछ में पत्नी रेणू देवी ने बताया कि मेरे पति गांव के कुंजबिहारी सिंह से कुछ साल पहले 2,500 रुपए उधार लिए थे। ब्याज जोड़कर अब आठ हजार रुपए मांग रहे थे। घटना से एक दिन पहले कुंजबिहारी सिंह का बेटा और गांव का ही नरेश हरिजन समेत कुछ लोग साइकिल से उनके घर पहुंचे थे। इन लोगों ने घर आकर बकाया रकम की मांग की थी। इसी घटनाक्रम के बाद राजेंद्र के साथ क्या हुआ, यह जांच का अहम बिंदु बन गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ‘एक घंटे में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे पति’ रेणू देवी ने भावुक होकर बताया कि उनके पति ने रकम का इंतजाम करने के लिए बाहर जाने की बात कही थी। राजेंद्र ने कहा था कि वह एक घंटे में लौट आएंगे। मैंने साथ जाने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन मुझे रोक दिया। इसके बाद वो वापस नहीं लौटे। जब शाम तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिचितों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई। कुछ लोगों ने उन्हें कसौबा, सनोखर और चांदीटांड़ जैसे स्थानों पर देखे जाने की बात कही, लेकिन उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिला। सुबह शव मिलने की सूचना मिली। ‘गांव में किसी से विवाद नहीं था’ वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे और गांव में किसी से उनकी दुश्मनी या मारपीट की जानकारी परिवार को नहीं है। ऐसे में अचानक घर से निकलने के बाद उनका शव मंदिर परिसर में मिलने से परिजन कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। साले ने भी जताई हत्या की आशंका मृतक के साले बब्लू रविदास ने बताया कि परिजन रातभर राजेंद्र की तलाश में जुटे रहे। काफी खोजबीन के बाद सुबह उनका शव बरामद हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद को भी संदेह के दायरे में रखा है। एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें घटना की सूचना मिलने पर सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में वैज्ञानिक जांच की जा रही है। एफएसएल से मिलने वाले साक्ष्यों का इंतजार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, कहलगांव डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि आज सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष के द्वारा इसका सत्यापन किया गया। मैंने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। एफएसएल (FSL) की टीम भी पहुंची है। परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य हैं, वे संकलित किए जा रहे हैं। मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस के लिए अब सबसे अहम सवाल राजेंद्र की मौत का कारण पता लगाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है। साथ ही, कर्ज के विवाद और धमकी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। भागलपुर में शनिवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नया टोला धुआवै निवासी राजेंद्र हरिजन(45) के रूप में हुई। पत्नी ने लेन-देन में विवाद और धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। राजेंद्र पांच साल बाद दशहरा पर गांव लौटा था। पेशे से राजमिस्त्री था। आठ दिन बाद उसकी संदिग्ध मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना सनोखर थाना क्षेत्र की है।
‘ब्याज समेत 8 हजार रुपए मांग रहे थे’ पुलिस की पूछताछ में पत्नी रेणू देवी ने बताया कि मेरे पति गांव के कुंजबिहारी सिंह से कुछ साल पहले 2,500 रुपए उधार लिए थे। ब्याज जोड़कर अब आठ हजार रुपए मांग रहे थे। घटना से एक दिन पहले कुंजबिहारी सिंह का बेटा और गांव का ही नरेश हरिजन समेत कुछ लोग साइकिल से उनके घर पहुंचे थे। इन लोगों ने घर आकर बकाया रकम की मांग की थी। इसी घटनाक्रम के बाद राजेंद्र के साथ क्या हुआ, यह जांच का अहम बिंदु बन गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ‘एक घंटे में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे पति’ रेणू देवी ने भावुक होकर बताया कि उनके पति ने रकम का इंतजाम करने के लिए बाहर जाने की बात कही थी। राजेंद्र ने कहा था कि वह एक घंटे में लौट आएंगे। मैंने साथ जाने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन मुझे रोक दिया। इसके बाद वो वापस नहीं लौटे। जब शाम तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिचितों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई। कुछ लोगों ने उन्हें कसौबा, सनोखर और चांदीटांड़ जैसे स्थानों पर देखे जाने की बात कही, लेकिन उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिला। सुबह शव मिलने की सूचना मिली। ‘गांव में किसी से विवाद नहीं था’ वहीं, मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे और गांव में किसी से उनकी दुश्मनी या मारपीट की जानकारी परिवार को नहीं है। ऐसे में अचानक घर से निकलने के बाद उनका शव मंदिर परिसर में मिलने से परिजन कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। साले ने भी जताई हत्या की आशंका मृतक के साले बब्लू रविदास ने बताया कि परिजन रातभर राजेंद्र की तलाश में जुटे रहे। काफी खोजबीन के बाद सुबह उनका शव बरामद हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद को भी संदेह के दायरे में रखा है। एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें घटना की सूचना मिलने पर सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में वैज्ञानिक जांच की जा रही है। एफएसएल से मिलने वाले साक्ष्यों का इंतजार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, कहलगांव डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि आज सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष के द्वारा इसका सत्यापन किया गया। मैंने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। एफएसएल (FSL) की टीम भी पहुंची है। परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। जो भी साक्ष्य हैं, वे संकलित किए जा रहे हैं। मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालकर अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज पुलिस के लिए अब सबसे अहम सवाल राजेंद्र की मौत का कारण पता लगाना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है। साथ ही, कर्ज के विवाद और धमकी के आरोपों की भी जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *